Indore Crime News: क्राइम ब्रांच के सिपाहियों के संपर्क में था अपहरण का आरोपित
कन्नू तेजाजीनगर थाना में हत्या का आरोपित रहा है। पुलिस ने उसके नेपाल भागने के पहले गिरफ्तार किया था। दो शादियां कर चुके कन्नू की एक महिला मित्र इंदौर ...और पढ़ें
By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Tue, 22 Nov 2022 10:15:23 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Nov 2022 10:16:11 PM (IST)
Indore Crime News: इंदौर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। 11 वर्षीय बच्ची के अपहरण की कोशिश में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर कन्नू क्राइम ब्रांच के सिपाहियों के संपर्क में था। आरोपित कन्नू की काल डिटेल में पुलिस को सिपाहियों के नंबर मिले हैं। दोनों से इस संबंध में पूछताछ भी हुई है। सिपाहियों का दावा है कि कन्नू उनके लिए मुखबिरी कर रहा था।
विजयनगर टीआइ रवींद्रसिंह गुर्जर के मुताबिक शैलेंद्र उर्फ कन्नू ने 11 वर्षीय बच्ची के अपहरण की कोशिश की थी। उसके खिलाफ देवास, इंदौर और उज्जैन के विभिन्ना थानों में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं।
तेजाजीनगर थाना में तो वह हत्या का आरोपित रहा है। पुलिस ने उसके नेपाल भागने के पहले गिरफ्तार किया था। दो शादियां कर चुके कन्नू की एक महिला मित्र इंदौर में रहती है। उसे महिला पुलिसकर्मी की मदद से पकड़ा गया।
पुलिस ने जब संपर्कों की जांच के लिए काल डिटेल निकाली तो उसमें सिपाही मुकेश और शैलेंद्र के नंबर मिले। टीआइ के मुताबिक सिपाहियों ने कहा कन्नू ने चोरी के ट्रकों की सूचना का बोला था। वह इस संबंध में उससे बात कर रहे थे। टीआइ के मुताबिक कन्नू एक दिन की रिमांड पर है।