• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Crime News - टाइल्स व्यवसायी की बेटी का अपहरण, लव जिहाद का आरोप

किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया था आरोपित। किशोरी के स्वजन ने पुलिस थाने में की शिकायत।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Sat, 19 Feb 2022 02:05:00 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Feb 2022 02:05:54 PM (IST)
Indore Crime News - टाइल्स व्यवसायी की बेटी का अपहरण, लव जिहाद का आरोप

इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। मेघदूत गार्डन से शुक्रवार रात हिंदूवादियों ने एक नाबालिग लड़की को खजराना के राजिक पठान के साथ पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि किशोरी को राजिक बहला फुसला कर लाया है। विजय नगर थाना पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, किशोरी के पिता का टाइल्स का व्यवसाय है और राजिक पठान का पिता टाइल्स लगाने का काम करता है। आरोपित ने किशोरी से दोस्ती कर ली और शुक्रवार को बहला फुसला कर ले गया। किशोरी के मिलने की सूचना पर स्वजन थाने पहुंचे और बताया कि वह उसे काफी देर से तलाश रहे थे। किशोरी के पिता ने उसके अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने राजिक को हिरासत में रखा है।

प्रतिबंधित नशीली दवा बेचने वाले मेडिकल संचालक सहित दो गिरफ्तार - क्राइम ब्रांच और सदर बाजार थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात प्रतिबंधित नशीली दवा बेचने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनसे 2160 गोलियां जब्त की गईं। एक आरोपित मेडिकल संचालक और दूसरा खरीदार है। पुलिस ने बताया कि बाणगंगा निवासी आरोपित रितेश उर्फ मोनू पांडे को अवैध रूप से नशीली दवा बेचते गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि ये सभी गोलियां वह सुखदेव नगर एरोड्रम रोड स्थित मेडिकल दुकान संचालक जितेंद्र उर्फ जीतू जैन से खरीदता था। पुलिस ने जितेंद्र को भी गिरफ्तार किया। वह डाक्टर के पर्चे के बिना प्रतिबंधित नशीली दवा बेच रहा था। पूछताछ में पता चला कि आरोपित पहले लोगों को नशे की लत लगाते हैं, फिर उसे महंगे दामों पर बेचते हैं। दोनों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया।


चिड़ियाघर की पार्किंग से बाइक चोरी, बदमाश के फुटेज मिले - चिड़ियाघर के बाहर पार्किंग से गुरुवार को एक बाइक चोरी हो गई। बदमाश के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें वह चोरी करते हुए नजर आ रहा है। फरियादी विनोद पुत्र विनय लूग निवासी मूसाखेड़ी ने बताया कि वे परिवार के साथ चार बजे चिड़ियाघर गए थे। करीब छह बजे लौटे तो बाइक नहीं मिली। संयोगितागंज थाने में शिकायत की लेकिन वहां दो दिन बाद केस दर्ज करने की बात कही। इस दौरान पता चला कि यहां से आए दिन बाइक चोरी की वारदातें हो रही हैं। पुलिस को बदमाश के सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे हैं।