• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Crime News: ब्राउन शुगर के लिए दो महिलाओं को लूटा, दो बदमाशों सहित सोना खरीदने वाले चार गिरफ्तार

Indore Crime News: एरोड्रम थाना क्षेत्र में 20 मिनट में दो जगह वारदात करने वाले बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा। सोना खरीदने वाली महिला व सुनार भी गिरफ्तार।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Tue, 03 Oct 2023 05:06:33 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Oct 2023 05:06:33 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Indore Crime News: ब्राउन शुगर के लिए दो महिलाओं को लूटा, दो बदमाशों सहित सोना खरीदने वाले चार गिरफ्तार

HighLights

  1. बदमाशों ने बांगड़दा रोड शुक्ला पेट्रोल पंप के पास और 60 फीट रोड़ पर दो महिलाओं से की थी लूट।
  2. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने गोमा की फैल के सागर बौरासी और गांधीनगर के गौरव सेन को पकड़ा।
  3. आरोपितों ने लूटा सोना अजय सोनी और सुलोचना सोनी को बेचा था। पुलिस ने दोनों को भी मुलजिम बनाया।

Indore Crime News: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। क्राइम ब्रांच ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपित ब्राउन शुगर का नशा करते हैं। आरोपितों ने एरोड्रम थाना क्षेत्र में दो महिलाओं को लूटा था। दोनों वारदात 20 मिनट के भीतर की और फरार हो गए। पुलिस ने लूट और चोरी का सोना खरीदने वाली महिला व सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक, 28 सितंबर को बांगड़दा रोड़ (शुक्ला पेट्रोल पंप के पास) और 60 फीट रोड़ पर अनिता अग्रवाल एवं उषा जैन के साथ लूट की वारदात हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित सागर पुत्र सुरेश बौरासी निवासी गोमा की फैल और गौरव पुत्र राजेश सेन निवासी गांधीनगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ब्राउन शुगर का नशा करते हैं। नशे के लिए ही लूट करना स्वीकारा है। आरोपितों ने लूटा गया सोना अजय सोनी और सुलोचना सोनी को बेचा था। पुलिस ने दोनों को मुलजिम बनाकर एरोड्रम थाने के सुपुर्द किया है।


naidunia_image

ज्वेलरी शॉप से चेन चोरी

आजाद नगर पुलिस ने भी चेन चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस को फरियादी जगदीश मांगीलाल यादव ने शिकायत दर्ज करवाई थी। घटना मयूर नगर (मूसाखेड़ी) स्थित विराज ज्वेलर्स पर हुई है।

गिरवी फ्लैट बेचकर ठगा

इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने पाश टाऊनशिप में फ्लैट बेचकर धोखाधड़ी करने के मामले में एफआइआर दर्ज की है। आरोपित ने बैंक में गिरवी रखे फ्लैट को बेचकर रुपये ले लिए थे। पुलिस के मुताबिक, शिवदत्त द्वारा आरोपित कमलेश्वर मालवीय के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई थी। मालवीय ने एफ-ब्लाक के फ्लैट ((513) का सौदा किया और छह लाख रुपये ले लिए। कमलेश्वर का यह फ्लैट मुथुट फायनेंस में गिरवी था।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।