
Indore Crime News: इंदौर।नईदुनिया प्रतिनिधि। लापरवाह बस चालक ने बुधवार दोपहर राहगीरों को टक्कर मार दी। चालक शराब के नशे में था और बस खचाखच भरी हुई थी। टक्कर के बाद भी बस न रोकने पर सवारियां चलती बस से कूद गई। संयोगितागंज पुलिस ने केस दर्ज किया है।
टीआइ तहजीब काजी के मुताबिक घटना एमवाय अस्पताल के सामने की है। सिटी बस(एमपी 09पीए 0475) का चालक बस तेज रफ्तार में लाया और बाइक सवार शोभाराम गुराड़िया को टक्कर मार दी।
चालक ने टक्कर के बाद भी बस नहीं रोकी और एक अन्य बाइक सवार को गिरा दिया। सिटी वेन और कार सवारों ने गाड़ी मोड़ ली और बच गए। वाहनों को टक्कर मारते देख लोगों ने बस का पीछा किया किया और रोका। बस चालक शराब के नशे में था। लोगों का आक्रोश देख कर वह बस छोड़ कर भाग गया।
Indore Crime News: VIDEO नशे में धुत सिटी बस चालक ने राहगीरों को मारी टक्कर#mpnews #busaccident #indorenews #Naidunia https://t.co/BoUVeYmkZ4 pic.twitter.com/u0e2qt7t22
— NaiDunia (@Nai_Dunia) April 12, 2023
इस मामले में एआईसीटी सेल के अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ड्राइवर के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जाएगी । घायल को प्राथमिक उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है।
बस की चपेट में आए लोगों का कहना था कि वे तो सड़क के किनारे चल रहे थे तभी अचानक बस चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई थी।