यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Indore Crime News: 13 साल छोटे प्रेमी के साथ भागी महिला, तिजोरी से 47 लाख रुपये भी ले गई
Indore Crime News: पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर जावरा, रतलाम और उज्जैन में छापे मार रही है।
By gajendra.nagarEdited By: gajendra.nagar
Publish Date: Thu, 21 Oct 2021 08:41:40 PM (IST)Updated Date: Thu, 21 Oct 2021 08:41:40 PM (IST)

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि, Indore Crime News। हाजी कालोनी से संभ्रांत परिवार की 45 वर्षीय महिला के लापता होने से हड़कंप मच गया। जानकारी जुटाई तो पता चला महिला 32 वर्षीय रिक्शा चालक प्रेमी के साथ फरार हुई है। वह तिजोरी में रखे 47 लाख रुपये और जेवर से भरा बैग भी ले गई। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर जावरा, रतलाम और उज्जैन में छापे मार रही है।
खजराना थाना टीआइ दिनेश वर्मा के मुताबिक, महिला करीब आठ दिन पूर्व लापता हुई है। पुलिस ने पति की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज की है। महिला का ससुराल और मायका पक्ष धनाढ्य वर्ग का है और करोड़ों की जमीन के मालिक है। पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी बगैर बताए घर से लापता हो गई। मोबाइल बंद मिला तो शक गहराया और उसके बारे में जानकारी जुटाई। पता चला उसका रिक्शा चालक इमरान से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इमरान भी उसके साथ गायब है। टीआइ के मुताबिक, लोकेशन के आधार पर एक टीम को जावरा भेजा गया है। फिलहाल दोनों के मोबाइल बंद आ रहे हैं।
जिसे तिजोरी की चाबी सौंपी वही चपत लगा गई
स्वजन ने पुलिस को बताया, कुछ दिनों पूर्व ही जमीन के सौदे में मिले 47 लाख रुपये तिजोरी में रखे थे। तिजोरी की चाबी महिला के पास ही रहती थी। उसने मौका देखा और रुपये व जेवर लेकर भाग गई। स्वजन ने चोरी का आरोप भी लगाया लेकिन पुलिस ने कायमी से इन्कार कर दिया। टीआइ के मुताबिक, महिला और इमरान के पकड़े जाने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। शक है इमरान ने महिला को ब्लैकमेल कर रुपये व जेवर चुराने पर मजबूर किया हो।