
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर: महिला ने मुस्लिम भाईयों पर दुष्कर्म,अप्राकृतिक कृत्य और लव जिहाद का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि समीर खान ने हिंदू नाम बता कर शादी की और उसके भाई अफजल ने आपत्तिजनक वीडियो बनाया।आरोपित मासूम बेटी के साथ भी हरकत करने लगे तो पीड़िता समाजजन के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। मामला आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित मदीनानगर का है।
युवती के भाई का परिचित समीर मिलने के बहाने घर आता था। भाई गाड़ी चलाता है। उसने युवती को सोनू मराठा नाम बताया और दोस्ती कर ली। दोनों दो साल तक एक दूसरे के साथ घुमे और शारीरिक संबंध बना लिए। युवती द्वारा शादी का बोला तो सोनू बोला वह मुस्लिम है और काजी द्वारा निकाह करवाएगा।
आरोप है कि समीर धर्मपुरी में रहने वाले उसके भाई फिरौज उर्फ मौलाना हाफिज के पास ले गया और निकाह किया। वह खजराना में रहने लगे। इसी दौरान उसका भाई अफजल आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।युवती का आरोप है कि उसको नशीला पदार्थ पिलाया और बेहोश कर दुष्कर्म किया। बेहोशी की अवस्था में उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया।
आरोपितों ने वीडियो बहुप्रसारित करने की धमकी दी और कहा कि बदनाम कर देंगे। आरोपित पीड़िता की छोटी बेटी के साथ भी गलत काम करना चाहते थे। पीड़िता को मजबूर होकर समाजजन की मदद लेना पड़ी। गुरुवार को बलाई समाज के पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंची और शिकायत की। टीआइ नीरज मेढ़ा के मुताबिक पीड़िता ने कुछ दिनों पूर्व छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।