
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पत्नी और छोटे बेटे की हत्या कर भागे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर अशोक नगर से इंदौर ले आई है। उसने झगड़ा करने पर हत्या करना स्वीकार लिया है। आरोपित ने प्राण निकलने पर चाकू मारना बताया है। बेटा दिव्यांग था इसलिए उसको भी मारकर फेंक दिया।
टीआइ सियाराम सिंह गुर्जर के मुताबिक मूलत: देवलखो चंदेरी अशोक नगर निवासी जयराम पाल एक महीने पूर्व ही इंदौर आया था। वह पत्नी रानी पाल और डेढ़ साल के बेटे दिव्यांश के साथ शिवकंठ नगर में रहने लगा। बुधवार रात जयराम ने रानी और दिव्यांश की चाकू मारकर हत्या कर डाली। गुरुवार को गुमशुगदी लिखवाई और चंदेरी जा पहुंचा। शुक्रवार दोपहर पुलिस जयराम को पकड़ कर इंदौर ले आई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया रानी अक्सर झगड़ा करती थी। वह कभी भी मायके चली जाती थी। खाना भी नहीं बनाती थी। इस कारण परेशान हो गया। बुधवार को घुमाने के लिए रेलवे ट्रैक की तरफ ले गया और गर्दन पर चाकू मारा।
ये भी पढ़ें- जानलेवा गेम! Free Fire में हारा 3 हजार रुपये तो सातवीं के छात्र ने लगाई फांसी
रानी के गिरते ही गर्दन पर पांव रखा और चाकूओं से वार करता गया। उसने बताया दिव्यांश दिव्यांग था। उसको दिखता नहीं था। इसलिए उसकी भी चाकू मारकर हत्या कर दी। टीआइ के अनुसार आरोपित गुमराह कर रहा है। उसके बयानों की तस्दीक की जा रही है।