• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore: पाकिस्तान के जमशेदनगर के पूर्व मेयर बोले- किसी ने भी दाऊद को वर्षों से नहीं देखा

पाकिस्तान की बात करते हुए कहा कि उसे सबसे पहले यह साबित करना चाहिए कि वह ईमानदार है, क्योंकि कई बार वह अपने वादों से मुकर चुका है।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 30 Dec 2023 07:45:41 PM (IST)Updated Date: Sun, 31 Dec 2023 10:14:19 AM (IST)
Indore: पाकिस्तान के जमशेदनगर के पूर्व मेयर बोले- किसी ने भी दाऊद को वर्षों से नहीं देखा
पाकिस्तान की बात करते हुए कहा कि उसे सबसे पहले यह साबित करना चाहिए कि वह ईमानदार है, क्योंकि कई बार वह अपने वादों से मुकर चुका है।

HighLights

  1. आरिफ निजी यात्रा पर इंदौर आए हैं।
  2. वह पाक सेना के खिलाफ टिप्पणी और विरोध के कारण पाकिस्तान छोड़ चुके हैं।
  3. वर्तमान में उन्होंने लंदन में शरण ले रखी है।

इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। पाकिस्तान के कराची के उपनगर जमशेदनगर के पूर्व मेयर आरिफ अजाकिया ने कहा कि भारत में इंजीनियर, डाक्टर पैदा हो रहे हैं, वहीं पाकिस्तान ने आतंकवादी पैदा किए हैं। वहां कई परिवारों को यह नहीं पता है कि उनके सदस्य कहां गए हैं, क्योंकि उन्हें आतंकवादी बनाने के लिए कट्टरपंथी अपने साथ ले जाते हैं। उन्होंने दाऊद इब्राहिम को लेकर कहा कि किसी ने भी दाऊद को वर्षों से नहीं देखा है।

जहर देने की बात तो गलत है। हो सकता है कि वह बहुत पहले ही मर चुका हो। इंदौर प्रेस क्लब में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या में मस्जिद तोड़कर नई बनाई जा रही है। यह भारत की अदालत और सरकार का मुसलमानों पर एहसान है, क्योंकि इस्लाम के अनुसार किसी नाजायज जमीन पर मस्जिद बनाना हलाल है। बाबरी मस्जिद में जितनी भी नमाज पढ़ी गई, वह सब हराम है। इबादत अल्लाह को खुश करने के लिए की जाती है, लेकिन किसी और की जमीन पर की जाए तो वह हराम होती है।


कराची में भी एक मस्जिद किसी व्यक्ति की जमीन पर कब्जा कर बनाई गई थी, जिसे वहां हराम माना गया था। राम मंदिर जन्मभूमि पर आर्कोलाजी विभाग और अदालत ने फैसला किया। यदि भारत सरकार चाहती तो वर्ष 1993 में ही कब्जा कर लेती। कई वर्षों तक हिंदुओं को इंतजार करना पड़ा।

पाकिस्तान की बात करते हुए कहा कि उसे सबसे पहले यह साबित करना चाहिए कि वह ईमानदार है, क्योंकि कई बार वह अपने वादों से मुकर चुका है। बता दें कि आरिफ निजी यात्रा पर इंदौर आए हैं। वह पाक सेना के खिलाफ टिप्पणी और विरोध के कारण पाकिस्तान छोड़ चुके हैं। वर्तमान में उन्होंने लंदन में शरण ले रखी है। इंदौर आगमन पर उनसे जुड़े कुछ यूट्यूबरों के साथ वह प्रेस क्लब पहुंचे थे।