• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

Indore Gold Market: ब्याज दर में बढ़ोतरी की उम्मीद घटने से इंदौर में सोने और चांदी में बढ़त जारी

मार्केट अब सितंबर में ब्याज दरें बढ़ने की संभावना भी घटकर 44 प्रतिशत मान रही है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सिर्फ ये बिंदु ही नहीं है बल्कि फिजिकल गोल्ड क...और पढ़ें

By Lokesh SolankiEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 11 Aug 2026 06:12:22 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Aug 2026 06:15:49 PM (IST)
Indore Gold Market: ब्याज दर में बढ़ोतरी की उम्मीद घटने से इंदौर में सोने और चांदी में बढ़त जारी
इंदौर में सोने और चांदी के दाम।

HighLights

  1. भारतीय बाजारों में दोनों कीमतीं धातुओं में बढ़त का सिलसिला जारी रहा।
  2. इंदौर में सोना केडबरी 300 रुपये सुधरकर 147800 रुपये प्रति दस ग्राम है।
  3. चांदी चौरसा 1100 रुपये बढ़कर 231500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में सोने ने एक बार फिर दो माह का उच्च स्तर छू लिया है। सोना 4400 डालर प्रति औंस के स्तर के पार पहुंचा। अमेरिका से रोजगार के आंकडें कमजोर आ रहे हैं।अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा जल्द ही ब्याज दरें बढ़ाएगा ऐसी उम्मीद भी अभी बाजार को नहीं है।

मार्केट अब सितंबर में ब्याज दरें बढ़ने की संभावना भी घटकर 44 प्रतिशत मान रही है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सिर्फ ये बिंदु ही नहीं है बल्कि फिजिकल गोल्ड की मांग भी बनी हुई है। चीन के केंद्रीय बैंक लगातार गोल्ड होल्डिंग बढ़ा रहा है। अमेरिका-ईरान के मामले पर भी बाजार आश्वस्त नहीं हो पा रहा है।


बाजार मान रहा है कि संघर्ष कभी भी फिर शुरू हो सकता है। दरअसल बीते समय से जारी युद्ध विराम प्रस्ताव पर अब इजरायल की ओर से विपरीत प्रतिक्रिया आई है। नतीजा अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में निवेशकों की डिमांड रहने और फिजिकल भी डिमांड मिली-जुली रहने से सोने-चांदी वायदा में बढ़त का सिलसिला जारी रहा।

मंगलवार को कामेक्स पर सोना वायदा 31 डालर उछलकर 4371 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 83 सेंट और बढ़कर 64.93 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसके असर से भारतीय बाजारों में दोनों कीमतीं धातुओं में बढ़त का सिलसिला जारी रहा।

इंदौर में सोना केडबरी 300 रुपये सुधरकर 147800 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 1100 रुपये बढ़कर 231500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। इंदौर हाजिर बाजार में ग्राहकी बेहद सीमित है।

अगले सप्ताह से राखी पूर्व की छुटपुट रूप से डिमांड बाजार में देखने को मिल सकती है। ज्वेलर्स का मानना है कि पर्थ मिंट की सोने की बिक्री जुलाई में महीने-दर-महीने 3.8 प्रतिशत बढ़कर 30,871 औंस हो गई और साल-दर-साल इसमें 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

कामेक्स वायदा पर सोना 4373 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4434 डालर और नीचे में 4356 डालर प्रति औंस और चांदी 64.93 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 66.47 डालर और नीचे में 65.22 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर के बंद भाव

सोना केडबरी रवा नकद में 147800, सोना आरटीजीएस में 151600 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 138950 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। सोमवार को सोना 147500 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 231500, आरटीजीएस 232500, चांदी टंच 232000 प्रति किलो और चांदी सिक्का 2600 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। सोमवार को चांदी 230400 रु. पर बंद हुई थी।