• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

Indore Gold Market: कारोबारी सप्‍ताह के आखिरी दिन इंदौर में सोने और चांदी की कीमतें घटीं

इसके चलते भारतीय बाजारों में चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट जारी रही लेकिन सोना गुरुवार के बंद भाव में पर स्थिर रहा। दरअसल, भारतीय बाजार में सीमित ...और पढ़ें

By Lokesh SolankiEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 14 Aug 2026 08:52:27 PM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 08:55:54 PM (IST)
Indore Gold Market: कारोबारी सप्‍ताह के आखिरी दिन इंदौर में सोने और चांदी की कीमतें घटीं
इंदौर में सोने और चांदी की कीमतें

HighLights

  1. विदेशी बाजार में सोना नरम, इंदौर में भाव मजबूत हैं।
  2. चांदी चौरास 300 रुपये घटकर 233000 रुपये रही।
  3. सोना केडबरी 150000 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को देर शाम तक निवेशकों की लेवाली दोनों धातुओं में सुस्त दिखी। साथ ही मुनाफावसूली की बिकवाली का दबाव रहने से कीमतों में लगातार गिरावट क्रम जारी रहा।

कामेक्स पर सोना वायदा 34 डालर और टूटकर 4356 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 17 सेंट घटकर 64.85 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इसके चलते भारतीय बाजारों में चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट जारी रही लेकिन सोना गुरुवार के बंद भाव में पर स्थिर रहा। दरअसल, भारतीय बाजार में सीमित रूप से राखी पूर्व की पूछताछ धीरे-धीरे बाजार में आना शुरू हो गई है जो अगले सप्ताह से और बढ़ने की संभावना है।


शुक्रवार को इंदौर में चांदी चौरास 300 रुपये घटकर 233000 रुपये प्रति किलो रह गई। सोना केडबरी 150000 रुपये प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा।

ज्वैलर्स का कहना है कि यूएस में महंगाई के आंकड़ों से फेडरल रिजर्व द्वारा जल्द ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीदें कम होने के बाद मुनाफावसूली का दबाव बनता दिख रहा है।

यूएस-ईरान संघर्ष और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बातचीत का समाधान न होने से ’सेफ-हेवन’ डिमांड बनी हुई है, हालांकि लंबे समय तक सीजफायर की खबरों ने तुरंत रिस्क प्रीमियम को कम किया है।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में जून तिमाही में सोने का नेट इंपोर्ट सालाना आधार पर 23 प्रतिशत घटकर 98.1 टन रह गया, जबकि डिमांड 6 प्रतिशत घटकर 131.4 टन रही।

ग्लोबल स्तर पर, दूसरी तिमाही में सोने की मांग 1,268.9 टन पर स्थिर रही क्योंकि सेंट्रल बैंकों की खरीदारी बढ़कर 289 टन हो गई, जिससे ईटीएफ से 45 टन की निकासी की भरपाई हो गई। लंदन वाल्ट होल्डिंग्स महीने-दर-महीने 0.77 फीसदी बढ़कर 9,464 टन हो गईं, जिनकी वैल्यू डॉलर 1.2 ट्रिलियन है।

कामेक्स वायदा पर सोना 4356 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4363 डालर और नीचे में 4311 डालर प्रति औंस और चांदी 64.85 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 64.91 डालर और नीचे में 63.49 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर के बंद भाव

सोना केडबरी रवा नकद में 150000, सोना आरटीजीएस में 151000 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 138400 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। गुरुवार को सोना 150000 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 233000, आरटीजीएस 231150, चांदी टंच 233500 प्रति किलो और चांदी सिक्का 2570 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। गुरुवार को चांदी 233300 रु. पर बंद हुई थी।