
Indore Gold Price: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश के प्रमुख बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त का दौर जारी है। इंदौर सराफा बाजार में सोना केडबरी के रेट नकद में 100 रुपये बढ़कर 72100 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गए। चांदी के रेट 100 रुपये बढ़कर 88100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
इंदौर सराफा बाजार में सोना केडबरी रवा का रेट नकद में 72100 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 73400 रुपये, सोना (91.60 कैरेट) (आरटीजीएस) 67200 रुपये प्रति दस ग्राम रहा।
इधर चांदी चौरसा का रेट नकद 88100 रुपये, चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 90500 रुये और चांदी टंच 88200 रुपये प्रति किलो रहा। चांदी का सिक्का 960 रुपये प्रति नग में बिका।

उज्जैन सराफा में सोना स्टैंडर्ड का रेट 72750 रुपये, सोना रवा 72650 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी पाट का रेट 89200 रुपये, चांदी टंच 89000 रुपये प्रति किलो रहा। सिक्का 800 रुपये प्रति नग में बिका।
रतलाम सराफा में चांदी चौरसा 89000 रुपये और टंच 89100 रुपये प्रति किलो रही, सोना स्टैंडर्ड का रेट 73600 रुपये और सोना रवा 73550 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। (आरटीजीएस भाव)।
अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में मामूली वृद्धि हुई, लेकिन डॉलर के मजबूत होने से कारोबार सीमित दायरे में देखा गया।
कॉमेक्स पर सोना वायदा 12 डॉलर बढ़कर 2332 डॉलर प्रति औंस और चांदी वायदा 11 सेंट बढ़कर 29.64 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसके कारण हालांकि घरेलू बाजार में ग्राहकी का सपोर्ट बेहद कमजोर है।
व्यापारियों ने इस सप्ताह प्रमुख अमेरिकी मुद्रास्फीति डाटा के लिए अपनी स्थिति बनाई। सोना दो सप्ताह से 2,350 डालर प्रति औंस के निचले स्तर के आसपास रहा है, क्योंकि अमेरिकी ब्याज दरों पर अनिश्चितता ने व्यापारियों को सोना से दूर रखा है।
मई की शुरुआत के बाद से ग्रीनबैंक के अपने सबसे मजबूत स्तरों के आसपास मंडराते रहने के कारण सोने की कीमतों पर मुख्य रूप से डालर में मजबूती का दबाव रहा।
कॉमेक्स पर सोना वायदा 2,332 डॉलर तक जाने के बाद 2327 डॉलर और नीचे में 2,317 डॉलर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 29.73 डॉलर तक जाने के बाद 29.64 और नीचे में 29.33 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।