• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में यात्री सुविधा के नाम पर खर्च किए 5800 करोड़, अब किटी पार्टी, प्री वेडिंग व फिल्म शूटिंग के लिए देंगे मेट्रो

इंदौर के साथ भोपाल मेट्रो कोच को भी किटी पार्टी, जन्मदिन पार्टी, प्री वेडिंक व फिल्म शूटिंग के लिए देकर घाटे की भरपाई करने की योजना बनाई जा रही है।

By Udaypratap SinghEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 06 May 2026 08:30:39 AM (IST)Updated Date: Wed, 06 May 2026 08:30:39 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर में यात्री सुविधा के नाम पर खर्च किए 5800 करोड़, अब किटी पार्टी, प्री वेडिंग व फिल्म शूटिंग के लिए देंगे मेट्रो
इंदौर मेट्रो। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 17 किलोमीटर हिस्से में तो यात्रियों के लिए मेट्रो संचालन का हो रहा इंतजार
  2. यात्री परिवहन शुरू न होने से मेट्रो घाटे का सौदा साबित हो रही है
  3. मेट्रो प्रबंधन द्वारा ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ की नीति अपनाई जा रही है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में सुपर कारिडोर से रेडिसन चौराहे तक 17 किलोमीटर हिस्से तैयार वायडक्ट पर चल रही मेट्रो में यात्री संचालन सुविधा शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है। मेट्रो प्रबंधन इस हिस्से के निर्माण पर अब तक 5800 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है।

अभी मेट्रो में यात्री परिवहन शुरू न होने से मेट्रो घाटे का सौदा साबित हो रही है। यही वजह है कि इंदौर के साथ भोपाल मेट्रो कोच को भी मेट्रो प्रबंधन द्वारा किटी पार्टी, जन्मदिन पार्टी, प्री वेडिंक व फिल्म शूटिंग के लिए देकर घाटे की भरपाई करने की योजना बनाई जा रही है। गौरतलबहै कि मार्च में मेट्रो के शुभारंभ की योजना बनाई गई थी इसके लिए तैयारियां भी पूर्ण कर ली गई थी। चार राज्यों चुनाव के कारण पीएमओ से भी इंदौर मेट्रो के शुभारंभ के लिए तारीख नहीं मिल सकी। इस वजह से मेट्रो का संचालन अभी अधर में अटका हुआ है।


सात हजार रुपये प्रतिघंटा पर वायडक्ट चलती हुई मेट्रो में होगा आयोजन

मेट्रो प्रबंधन द्वारा ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ की नीति के तहत मेट्रो कोच, स्टेशन परिसरों में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को आयोजन किया जा सकेगा। मेट्रो संचालन के दौरान यात्रियों की सुविधा को बिना प्रभावित किए आयोजन की व्यवस्था की जाएगी। स्टेशन परिसर पर खड़ी स्थित बिना सजावट वाली मेट्रो कोच के इस्तेमाल के लिए इवेंट आयोजकों को पांच हजार रुपये प्रतिघंटा में मिलेगी।

वहीं वायडक्ट पर गतिशील बिना सजावट वाली मेट्रो के लिए सात हजार रुपये प्रतिघंटा शुल्क देना होगा। बर्थडे, प्री-वेडिंग एवं किटी पार्टी हेतु अधिकतम 50 व्यक्तियों की अनुमति, इसके अतिरिक्त व्यक्ति होने पर मेट्रो प्रबंधन के निर्धारित किराया नियम लागू होंगे एवं निर्धारित शुल्क देने होगा। प्रति कोच के हिसाब से 20 हजार रुपये की सुरक्षा राशि जमा करना होगाी। आयोजन के बाद नियमों का पालन होने पर ही यह राशि लौटाई जाएगी।

विशेष अवसरोंं के लिए उपलब्ध करवाएंगे मेट्रो की सुविधा

भोपाल व इंदौर की जीवंत संस्कृति, तेजी से बढ़ते शहरी परिवेश व नागरिकों की बदलती जीवनशैली को ध्यान में रखकर मेट्रो प्रबंधन सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स के तहत भोपाल व इंदाैर में सेलिब्रेशन आन व्हील्स पहल के तहत लोगों को विशेष अवसरों के लिए मेट्रो की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। -एस कृष्ण चैतन्य, प्रबंध संचालक मप्र मेट्रो रेल कार्पोरेशन लि.

इन आयोजनों की मिलेगी अनुमति

  • फिल्म शूटिंग, वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री एवं विज्ञापन
  • बर्थडे पार्टी एवं किटी पार्टी
  • प्री-वेडिंग शूट एवं सेलिब्रेशन
  • फोटोशूट एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियां

ऐसे कर सकेंगे बुकिंग

  • 15 दिन पहले करना होगा आवेदन । पहले आओ, पहले पाओ के अाधार पर बुकिंग
  • व्यक्तिगत, संस्थागत, प्रोडक्शन हाउस एवं कंपनियां कर सकेगी आवेदन।
  • आनलाइन व आफलाइन आवेदन करने की मिलेगी सुविधा

सुरक्षा के लिए यह रहेंगे नियम

  • सभी प्रतिभागियों के लिए सुरक्षा जांच अनिवार्य होगी
  • ज्वलनशील/खतरनाक सामग्री एवं फायर-बेस्ड डेकोरेशन पूरी तरह प्रतिबंधित
  • शराब, धूम्रपान एवं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, पब्लिक न्यूज़ेंस पर सख्त रोक
  • किसी भी नुकसान की भरपाई आयोजक द्वारा की जाएगी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।