• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Heritage Train: कालाकुंड के पहाड़ों की सैर कराने के लिए 26 अगस्त से फिर दौड़ेगी हेरिटेज ट्रेन

Indore Heritage Train: ट्रेन से प्राकृतिक नजारों को निहारने के लिए लोगों को जाना होगा पातालपानी। सप्ताह में दो दिन होगा हेरिटेज ट्रेन का संचालन। पाताल...और पढ़ें

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Thu, 24 Aug 2023 07:49:12 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Aug 2023 07:49:12 PM (IST)
Indore Heritage Train: कालाकुंड के पहाड़ों की सैर कराने के लिए 26 अगस्त से फिर दौड़ेगी हेरिटेज ट्रेन

HighLights

  1. पर्यटक सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को निहार सकेंगे पातालपानी और कालाकुंड के प्राकृतिक नजारे।
  2. पहले महू से चलती थी ट्रेन, अब पातालपानी से चलेगी। रेलवे ने संचालन की तारीख और समय की घोषणा की।
  3. पातालपानी रेलवे स्टेशन से ट्रेन सुबह 11.05 बजे रवाना होगी और दोपहर 1.25 बजे कालाकुंड पहुंचेगी।

Indore Heritage Train: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। पातालपानी से कालाकुंड के बीच ऊंचे पहाड, गहरी खाइयां और प्राकृतिक वादियों को लोग एक बार फिर ट्रेन की खिड़की से निहार सकेंगे। कालाकुंड के पहाड़ों में चलने वाली हेरिटेज ट्रेन का संचालन 26 अगस्त से शुरू किया जा रहा है। ट्रेन से प्राकृतिक नजारे निहारने के लिए लोगों को पातालपानी तक जाना होगा।

इस बार ट्रेन पातालपानी से कालाकुंड के बीच चलेगी। शुरुआत में ट्रेन का संचालन सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को होगा। फिलहाल इसका किराया तय नहीं हुआ है। पातालपानी भी लोगों को अपने वाहन से जाना है। इंदौर से पातालपानी की दूरी करीब 40 किलोमीटर है।


रेलवे ने जारी की समय सारिणी

पातालपानी-कालाकुंड के हेरिटेज ट्रैक पर एक बार फिर ट्रेन दौड़ेगी। यह ट्रेन इस बार महू की अपेक्षा पातालपानी से चलेगी। महू से सनावद के बीच गेज परिवर्तन के कारण मीटरगेज लाइन हटा दी गई है। यात्रियों को ट्रेन में सफर करने के लिए पातालपानी तक जाना होगा। पश्चिम रेलवे ने गुरुवार को ट्रेन के संचालन की तारीख और समय सारिणी जारी कर दी।

यह रहेगा ट्रेन का समय

पातालपानी रेलवे स्टेशन से ट्रेन सुबह 11.05 बजे रवाना होगी और दोपहर 1.25 बजे कालाकुंड पहुंचेगी। कालाकुंड से वापसी में ट्रेन दोपहर 3.34 बजे चलेगी और शाम 4.30 बजे पातालपानी पहुंचेगी।

यह रहेगा ट्रेन का किराया

हेरिटेज ट्रेन का सफर कम होने के बाद भी किराया कम नहीं किया गया। पर्यटकों को ट्रेन में सफर के दौरान आने-जाने के लिए अलग-अलग टिकट लेना होंगे। इस ट्रेन का एक दिशा के लिए एसी चेयर कार का किराया 265 रुपये और नान एसी चेयर कार का किराया 20 रुपये प्रति व्यक्ति रहेगा। टिकट की बुकिंग आइआरसीटीसी की वेबसाइट से आनलाइन या आरक्षण केंद्रों से की जा सकेगी। ट्रेन में दो एसी चेयर कार सी-1 व सी-2 एवं तीन नान एसी चेयर कार डी-1, डी-2 और डी-3 रहेंगे।

दो घंटे पातालपानी में घूम सकेंगे लोग

हेरिटेज ट्रेन पातालपानी से कालाकुंड दो घंटे 20 मिनट में पहुंचेगी। वहीं, वापसी में कालाकुंड से पातालपानी तक आने में ट्रेन को एक घंटा लगेगा। ट्रेन कालाकुंड पहुंचने के बाद करीब दो घंटा रुकेगी। इस दौरान यात्री कालाकुंड के झरने और पहाड़ों की सैर कर सकेंगे। रेलवे ने पर्यटक की सुविधा के लिए कालाकुंड में ट्रेन का ठहराव लंबे समय दिया है।

अपने वाहनों से जाना होगा पातालपानी

पातालपानी से कालाकुंड के बीच ट्रेन चलाने के लिए रेलवे ने तैयारी पहले ही पूरी कर ली थी। पिट लाइन तैयार करने के साथ ही ट्रेन का ट्रायल भी किया जा चुका है। यात्रियों को ट्रेन का सफर करने के लिए पातालपानी रेलवे स्टेशन अपने साधन से जाना होगा। इंदौर से बस चलाने की बात भी सांसद शंकर लालवानी ने कही थी।

दस किमी हिस्से में चलेगी ट्रेन

हेरिटेज ट्रेन का संचालन दिसंबर 2018 में शुरू किया गया था। इसके बाद से प्रतिवर्ष इसका संचालन किया जा रहा है। इस बार महू से पातालपानी के बीच पांच किमी की दूरी कम हो चुकी है। इस बार ट्रेन पातालपानी से कालाकुंड के बीच दस किमी के हिस्से में चलेगी। पहले इसे महू से चलाया जाता था और सामान्य किराया 20 रुपये जबकि विस्टाडोम का 265 रुपये तय था।