• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News: दिल्ली के बाद इंदौर में सबसे ज्यादा रोड एक्सीडेंट, एमवाय अस्पताल में साल में तीन हजार से अधिक सर्जरी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की एक रिपोर्ट में सड़क हादसों में पहले स्तान पर दिल्ली में 5,652 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, इसके बाद दूसरे स्थ...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Mon, 20 May 2024 12:24:47 AM (IST)Updated Date: Mon, 20 May 2024 12:32:54 AM (IST)
Indore News: दिल्ली के बाद इंदौर में सबसे ज्यादा रोड एक्सीडेंट, एमवाय अस्पताल में साल में तीन हजार से अधिक सर्जरी
एमवाय में वर्षभर में तीन हजार से अधिक सर्जरी

HighLights

  1. दिल्ली के बाद इंदौर में सबसे ज्यादा एक्सीडेंट
  2. एमवाय में वर्षभर में तीन हजार से अधिक सर्जरी
  3. न्यूरो सर्जरी विभाग में सड़क हादसों के 50 प्रतिशत केस

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर: शहर में सड़क हादसों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि एमवाय अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। एमवाय अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में सड़क हादसों के 50 प्रतिशत मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं।

विभाग में वर्ष भर में तीन हजार माइनर और 900 मेजर सर्जरी होती है। यहां सिर्फ इंदौर के ही नहीं संभाग भर के मरीज इलाज के लिए आते हैं। यहां अधिक संख्या में मरीजों के आने का कारण यह भी है कि हादसों में पुलिस रिपोर्ट दर्ज करती है, ऐसे में सबसे पहले मरीजों को यहीं लेकर आते हैं।


न्यूरो सर्जरी विभाग के हेड और प्रोफेसर डा. राकेश गुप्ता ने बताया कि सबसे अधिक केस सड़क हादसों के आते हैं। इसके अलावा 50 प्रतिशत ब्रेन ट्यूमर, रीढ़ की हड्डी, बच्चों के सिर में पानी भर जाना, लकवे आदि के आते हैं। इसके अलावा आदिवासी क्षेत्रों से सिर में तीर लगे केस भी आते हैं। इनमें से कई जटिल केस भी आते है, जिनका इलाज विशेषज्ञों की टीम सफलतापूर्वक करती है।

हेलमेट नहीं पहनते लोग

डा. गुप्ता ने बताया कि हमारे पास जो केस आते हैं, उनमें से अधिकांश लोग हेलमेट का उपयोग ही नहीं करते हैं। जिसके कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लग जाती है। इन हादसों से लोगों को सबक लेना चाहिए और वाहनों को सावधानी पूर्वक चलाना चाहिए, साथ ही हेलमेट का भी प्रयोग करना चाहिए। अस्पताल में मरीजों का निश्शुल्क उपचार किया जाता है।

देश में दूसरे स्थान पर इंदौर

वहीं बात करें सड़क हादसों की तो केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की एक रिपोर्ट में सड़क हादसों में पहले स्तान पर दिल्ली में 5,652 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, इसके बाद दूसरे स्थान पर इंदौर में 4,680 और फिर जबलपुर 4,046 का स्थान आता है।