Indore Khandwa Rail Line: इंदौर खंडवा ब्राडगेज पर आकार लेने लगा 900 मीटर लंबा रेलवे ब्रिज
Indore Khandwa Rail Line: ब्रिज का काम तेजी से किया जा रहा है। तय लक्ष्य के अनुसार काम पूरा कर लिया जाएगा।
By Sameer Deshpande
Edited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 01:18:53 PM (IST)
Updated Date: Thu, 21 Mar 2024 01:18:53 PM (IST)
इंदौर खंडवा ब्राडगेजHighLights
- महू-सनावद मीटरगेज रेल खंड को अब ब्राडगेज लाइन में बदलने का काम तेजी से शुरू हो गया है।
- नर्मदा नदी पर मोरटक्का में 900 मीटर लंबे ब्राडगेज ब्रिज का काम तेजी से चल रहा है।
- होलकरकालीन पुराने ब्रिज को तोड़ दिया गया है।
Indore Khandwa Railway Line: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रतलाम-फतेहाबाद-इंदौर-महू-खंडवा ब्राडगेज प्रोजेक्ट के अंतिम सेक्शन महू-सनावद मीटरगेज रेल खंड को अब ब्राडगेज लाइन में बदलने का काम तेजी से शुरू हो गया है। महू-सनावद के बीच नए रूट पर ब्राडगेज लाइन डालने के अलग-अलग टेंडर किए जा रहे है। इसी कड़ी में नर्मदा नदी पर मोरटक्का में 900 मीटर लंबे ब्राडगेज ब्रिज का काम तेजी से चल रहा है। वहीं होलकरकालीन पुराने ब्रिज को तोड़ दिया गया है।
जानकारी के अनुसार,
नर्मदा नदी पर 900 मीटर लंबा ब्रिज बनाया जा रहा है। करीब तीन साल पहले इस ब्रिज को ब्राडगेज लाइन के लिहाज से तैयार करने के लिए टेंडर भी जारी किए थे, लेकिन बाद में टेंडर निरस्त कर दिया गया था। गत वर्ष जनवरी में इस ब्रिज का 100 करोड़ रुपये से अधिक का टेंडर होकर काम शुरू हुआ है। इसमें पुराने ब्रिज को निश्तेनाबूत भी किया जाना था।
वर्तमान पुराना ब्रिज तोड़ दिया गया है। वहीं नए 16 पिलर पर खड़े किए जा रहे हैं। पिलर की अधिकतम ऊंचाई 35 मीटर तक की होगी। रेल अफसरों के अनुसार इस ब्रिज का काम दिसंबर 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। ब्रिज का काम तेजी से चल रहा है। जब तक ब्रिज बनकर तैयार होगा, तब तक सनावद-बड़वाह रेलखंड भी ब्राडगेज हो जाएगा। इसके बाद
बड़वाह से खंडवा तक ब्राडगेज लाइन पर ट्रेन संचालन शुरू हो जाएगा। रतलाम मंडल पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि ब्रिज का काम तेजी से किया जा रहा है। तय लक्ष्य के अनुसार काम पूरा कर लिया जाएगा।