• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Khandwa Rail Line: ट्रैक पर आने लगा महू-सनावद ब्राडगेज लाइन प्रोजेक्ट

Indore Khandwa Rail Line: महू-पातालपानी रेलखंड पर ब्राडगेज लाइन का काम अंतिम दौर में है। अब रतलाम मंडल ने पातालपानी से बेका टनल के पोर्टल-वन तक 7.5 कि...और पढ़ें

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Tue, 26 Mar 2024 10:46:23 AM (IST)Updated Date: Tue, 26 Mar 2024 11:04:17 AM (IST)
Indore Khandwa Rail Line: ट्रैक पर आने लगा महू-सनावद ब्राडगेज लाइन प्रोजेक्ट
महू-सनावद ब्राडगेज लाइन प्राेजेक्ट

Indore Khandwa Rail Line: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। वर्षों पुराने रतलाम-खंडवा ब्राडगेज प्रोजेक्ट में महू-सनावद रेलखंड पर ब्राडगेज लाइन का काम शुरू हो चुका है। गत वर्ष महू से करीब 12 किमी सनावद की ओर बेका के पास 4.1 किमी लंबी टनल का टेंडर होकर प्रारंभिक काम भी शुरू हो चुका है। महू-पातालपानी रेलखंड पर ब्राडगेज लाइन का काम अंतिम दौर में है। अब रतलाम मंडल ने पातालपानी से बेका टनल के पोर्टल-वन तक 7.5 किमी के रेलखंड का टेंडर जारी किया है। इस रेलखंड में 30 छोटे-बड़े पुल बनेंगे। इस हिस्से को 15 माह में पूरा किया जाएगा।

रेल अफसरों के अनुसार, अप्रैल माह में टेंडर ओपन हो जाएंगे और बारिश के पहले काम भी शुरू हो जाएगा।जानकारी के अनुसार, साल 2021 में रतलाम मंडल द्वारा राइट्सआरआइटीईएस (रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस लिमिटेड) से महू-सनावद के नए अलाइमेंट का सर्वे करवाया गया, जो कि जून 2023 में पूरा हुआ। महू-सनावद ब्राडगेज लाइन के नए अलाइनमेंट के अनुसार ट्रेक पातालपानी से डायवर्ड किया जाना है, जो कि बेड़िया, बेका, कुलथाना, राजपुरा होते हुए चोरल पहुंचेगा। इन सभी जगह पर स्टेशन भी बनाए जाएंगे।


naidunia_image

पातालपानी में यहां बनेगा आरओबी। -सौजन्य

21 छोटी-बड़ी टनल बनेंगी

इसके साथ चोरल में भी नया स्टेशन बनेगा। मुख्त्यारा बड़वाला के करीब 6 किमी पहले लाइन को पुरानी मीटरगेज लाइन के साथ जोड़ा जाएगा। 71 किमी लंबे इस रेलखंड में छोटी-बड़ी 21 टनल बनाई जाएगी। पहाड़ी इलाका होने के कारण 36 मेजर ब्रिज, 76 माइनर ब्रिज, 12 अंडर ब्रिज, ओवर ब्रिज बनाएंगे। महू-सनावद ब्राडगेज लाइन प्रोजेक्ट को दो हिस्सों महू-बलवाड़ा और बलवाड़ा-बड़वाह में पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही महू-बलवाड़ा के बीच 21 टनल बनाई जाना है।

महू-सनावद रेलखंड पर मोरटक्का स्थित नर्मदा नदी पर नया ब्राडगेज ब्रिज का काम भी शुरू हो चुका है, जिसमें पुराना ब्रिज तोडक़र नए पिलर खड़े करने का काम शुरू हो चुका है। पातालपानी झरने के बाद बनेगा आरओबी रेल अफसरों ने बताया कि नए अलाइनमेंट के अनुसार पातालपानी से ब्राडगेज लाइन बढ़िया, कुलथाना होते चोरल पहुंचेगी।

पातालपानी से टनल के पोर्टल-वन तक पहाड़ी इलाका होने के चलते कई पुल बनाए जाएंगे। पातालपानी झरने के तक पहुंचने वाले मार्ग पर आरओबी बनेगा। पर्यटक स्थल मेहंदी कुंड पर 200 मीटर लंबा पुल बनेगा, जो कि पिलर पर खड़ा होगा।

महू-सनावद रेलखंड पर अलग-अलग हिस्सों में काम शुरू किया जा रहा है। ताकि समय पर काम पूरा किया जा सके। इसी कड़ी पातालपानी- टनल तक 7.5 किमी रेलखंड का टेंडर जारी किया गया है।

- खेमराज मीणा, पीआरओ, रतलाम मंडल