• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Kirana Bazar Rate: बादाम उत्पादन के अनुमान से बाजार में संशय, कीमतों में गिरावट जारी

Indore Kirana Bazar Rate: इंदौर में बादाम घटकर इंडिपेंडेंट 560-565, अमेरिकन 640 से 650, नई आस्ट्रेलियन बादाम 740 रुपये प्रति किलो रह गई।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Sat, 27 May 2023 02:35:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 27 May 2023 02:35:04 AM (IST)
Indore Kirana Bazar Rate: बादाम उत्पादन के अनुमान से बाजार में संशय, कीमतों में गिरावट जारी

Indore Kirana Bazar Rate: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। बादाम के उत्पादन के अनुमान में हो रहे बदलाव से बाजार में संशय की स्थिति बन रही है। बादाम के प्रमुख उत्पादक केंद्र कैलिफोर्निया में पहले बादाम का उत्पादन 22-23 मिलियन पौंड होने का अनुमान दिया गया था। अब नया अनुमान जारी किया गया है, जिसमें 25 मिलियन पौंड बादाम उत्पादन का अनुमान है। हालांकि, यूएसडीए की रिपोर्ट 8 जुलाई को जारी होनी है। ऐसे में अलग-अलग रिपोर्ट कारोबारियों के बीच असमंजस पैदा कर रही है।

इस बीच गर्मी का दौर जारी है। गर्म मौसम होने से बादाम की मांग कमजोर पड़ गई है। दिल्ली के कई बड़े आयातक आर्थिक संकट के कारण कम दामों पर बादाम बेचने पर मजबूत हैं, जिससे बादाम की कीमतों में गिरावट का रुख जारी है। दूसरी ओर आस्ट्रेलिया की नई बादाम भी धीरे-धीरे बाजारों में आना शुरू हो गई है, जिससे भी बादाम की आवक का दबाव बढ़ा है। इस वजह से भी दामों टूट रहे हैं। इंदौर में बादाम घटकर इंडिपेंडेंट 560-565, अमेरिकन 640 से 650, नई आस्ट्रेलियन बादाम 740 रुपये प्रति किलो रह गई।


दूसरी ओर नारियल, खोपरा गोला और बूरे में कारोबार बेहद सुस्त बना हुआ है, जिससे इनके दामों में स्थिरता बनी हुई है। शकर में लोकल पूछताछ छुटपुट बनी हुई है, लेकिन बल्क खरीदारी जून के कोटे की प्रतिक्षा में रुकी हुई है। इसके चलते शकर के दाम में स्थिर बने हुए है। शकर की आवक पांच गाड़ी की रही।

शकर-गुड़ के दाम - शकर 3740, ऊपर में 3750, गुड़ भेली भेली 3900-4000, कटोरा 4300, लड्डू 4500, गिलास एक किलो 4700-5000 और मालवी गुड़ सुपर 4600-4700 रुपये। नारियल - 120 भरती 1600-1650, 160 भरती 1700-1800, 200 भरती 1800-1900, 250 भरती 1950-2000 रुपये प्रति बोरी। खोपरा गोला (बाक्स में) 120-135 किलो और खोपरा बूरा 2050-4100 रुपये प्रति (15 किलो)। अल्पाहार हाईफैट (1 किलो) 2360, सच्चामोती (1 किलो) 2325 प्रति 15 किलो भरती।

फलाहारी के दाम - साबूदाना सच्चामोती एगमार्क (1 किलो) 8190, सच्चामोती एगमार्क (500 ग्राम) 8260, सच्चामोती (लूज) 7770 रुपये प्रति क्विंटल । सच्चासाबू एगमार्क (1 किलो) 8140, सच्चासाबू (500 ग्राम) 8190 रुपये क्विंटल और कुकरीजाकी लिटिल मोरधन 10650 रुपये। रायलरतन (1 किलो) 7820, रायलरतन (500 ग्राम) 7880 व रायल रतन लूज 7385, सच्चामोती रजिस्टर्ड (1 किलो) 7720, सच्चामोती रजिस्टर्ड (500ग्राम) 7780, सच्चामोती रजिस्टर्ड लूज 7335, सच्चामोती मोरधन (आधा किलो) 9500। सिंघाड़ा छोटा 160 व बड़ा 180-185 रुपये प्रति किलो के भाव रहे।

पूजन सामग्री के भाव - देशी कपूर 600 से 800, ब्रांडेड कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 85 से 92, बेस्ट 165 से 180, पूजा सुपारी 470-475, अरीठा 125-130, सिंदूर (25 किलो) 7300-7400 रुपये।

मसालों के दाम - हल्दी निजामाबाद 120 से 140, हल्दी लालगाय 170-175 , कालीमिर्च गारबल 511 से 515 एटम 520 से 525, मटरदाना 550 से 570 , जीरा राजस्थान 505 से 510, ऊंझा 515 से 525, बेस्ट 530 से 540, सौंफ मोटी 220से 228, मीडियम 240 से 256, बेस्ट 288 से 300, बारीक 240 से 275, लौंग चालू 725 से 735, बेस्ट 790 से 810-825, दालचीनी 245 से 265, जायफल 675 से 725 बेस्ट 800-825, जावत्री 2000-2050, बड़ी इलायची 725 से 775 बेस्ट 800 से 900, पत्थरफूल 345 से 380, बेस्ट 450-525, बाद्यान फूल 725 से 750, शाहजीरा खर 300 से 325, ग्रीन 440 से 470, तेजपान 90 से 97, नागकेसर 900-925, सौंठ 285 से 325, धोली मूसली 1425-1475, हींग 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 121- 50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, 111-50 ग्राम (डब्बी) 2850, पाउच में 10 ग्राम 2930, पावडर 850-900, सिंघाड़ा छोटा 98-110 बड़ा 125 हरी इलायची 1450-1650 मीडियम बोल्ड 1900 से 2050 बोल्ड 2150-2250 बेस्ट ए बोल्ड 2400-2425 और पानबार 1325-1425 सफेद तिल्ली 148-155 बेस्ट 155-160 रुपये।

सूखे मेवों के दाम - काजू डब्ल्यू 240 नंबर 770 से 800, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 700 से 725, काजू डब्ल्यू वन 680 से 690, काजू एस डब्ल्यू 300- 670 से 685, एसएस डब्ल्यू 665 से 670, काजू जेएच 680-705, टुकड़ी 651 से 680, बादाम इंडिपेंडेंट 560-565 अमेरिकन 640 से 650 बेस्ट बादाम 725 से 750, टांच 490-525, खसखस चालू 525-575, मीडियम 775-850 बेस्ट 975-1050 ए.बेस्ट 1100-1125, तरबूज मगज 525-550 बेस्ट बड़ा 740-770, खारक 175 से 195, मीडियम 225 से 245, बेस्ट 285 से 300 ए.बेस्ट 335-350, किशमिश कंधारी 425 से 450, बेस्ट 485-550, इंडियन 160 से 175 बेस्ट 205 से 225 चारौली 1200 से 1250, बेस्ट 1300 से 1350, मुनक्का 650 से 750, बेस्ट 850 से 900, अंजीर 725 से 975, बेस्ट 1150से 1250, ए. बेस्ट 1350 से 1550, मखाना 375 से 440, मीडियम 485 से 550 बेस्ट 675-725, , केसर पैकिंग में 110-129, ब्रांडेड 140 पिस्ता मोटा 1550 से 1650 ईरानी 1750-1850 नमकीन पिस्ता 950 से 1050 अखरोट 400 से 450, बेस्ट 600 से 700, जर्दालू 250 से 300, बेस्ट 450 से 500 रुपये।