• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Lok sabha Election 2024: प्रशिक्षण के दूसरे दिन 81 मास्टर ट्रेनर ने दो हजार कर्मियों को समझाई मतदान से जुड़ी बारीकियां

होलकर साइंस कालेज में चार दिन चलेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम। चार दिन में नो हजार मतदान कर्मी होंगे प्रशिक्षित। लाइव डेमो से दे रह प्रशिक्षण।

By prem jatEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 03:41:13 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Apr 2024 03:44:21 PM (IST)
Indore Lok sabha Election 2024: प्रशिक्षण के दूसरे दिन 81 मास्टर ट्रेनर ने दो हजार कर्मियों को समझाई मतदान से जुड़ी बारीकियां

Indore Lok sabha Election 2024: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी संभालने वाले दलों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। होलकर साइंस कॉलेज में शुरू हुए चार दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को दो हजार मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। 81 मास्टर ट्रेनर मतदान से जुड़ी सभी बारीकियां से अवगत कराने के साथ ही लाइव डेमो द्वारा ईवीएम का प्रशिक्षण भी देंगे।

naidunia_image

इंदौर जिले में लोकसभा निर्वाचन की तैयारियां जारी हैं। जिले में सुव्यवस्थित रूप से मतदान कराने के लिए मतदान दलों के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई हैं। जिले में मतदान दलों में नियुक्त किए जाने वाले पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी क्रमांक-1 का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन सोमवार को दो हजार 180 अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।


34 कमरों में चल रहा प्रशिक्षण कार्यक्रम

मंगलवार को दो हजार कर्मचारी प्रशिक्षित होंगे। चार दिनों में लगभग नौ हजार अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक अधिकारी तथा इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरपी अहिरवार ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चार दिनों तक चलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम 34 कमरों में आयोजित हो रहा है। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 81 मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण दे रहे हैं।

दूसरा चरण 22 अप्रैल से

प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी सुदीप मीणा ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग के नियम और निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है। सभी अधिकारी, कर्मचारियों को उनके अधिकार, कर्तव्य, निर्वाचन आयोग के नियम और निर्देशों तथा निर्वाचन संबंधी अन्य प्रविधानों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दूसरे चरण में मतदान अधिकारी क्रमांक 1 एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 2 को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 एवं 23 अप्रैल को होगा।