• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Love Jihad: इंदौर में शादीशुदा जफर शेख ने राहुल बन महिला से मंदिर में रचाई शादी, फिर बनाने लगा मतांतरण का दबाव

जफर शेख से कईं बार मिली पर एहसास ही नहीं हुआ कि वो मुस्लिम है। वह ललाट पर तिलक और हाथ में रक्षासूत्र बांध कर आता था। युवती के साथ मंदिर जाता था। मंत्र...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Fri, 24 May 2024 11:01:36 PM (IST)Updated Date: Fri, 24 May 2024 11:01:36 PM (IST)
Indore Love Jihad: इंदौर में शादीशुदा जफर शेख ने राहुल बन महिला से मंदिर में रचाई शादी, फिर बनाने लगा मतांतरण का दबाव
शादीशुदा जफर शेख ने राहुल बन महिला से मंदिर में रचाई शादी

HighLights

  1. शादीशुदा जफर शेख ने राहुल बन महिला से मंदिर में रचाई शादी
  2. फिर बनाने लगा मतांतरण का दबाव
  3. हाथ में रक्षासूत्र और तिलक लगाकर आता था जफर

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: परदेशीपुरा पुलिस ने निजी अस्पताल के फिल्ड आफिसर जफर शेख पर दुष्कर्म, धमकी और मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपित ने शादीशुदा महिला से राहुल बनकर दोस्ती की और शारीरिक संबंध बना लिए। महिला ने शादी का पूछा तो कहा मैं मुस्लिम हूं तूम्हें भी इस्लाम कबूलना होगा। पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय युवती भी एलआइजी चौराहा स्थित अस्पताल में नौकरी करती थी।

मथुरा कालोनी(आजादनगर)निवासी जफर शेख बतौर फिल्ड आफिसर पदस्थ था। शराब पीकर मारपीट करने के कारण महिला दो बच्चों के साथ मायके में मां के साथ रहती थी। जफर ने महिला की मजबूरी का फायदा उठाया और उससे दोस्ती कर ली। उसने मुस्लिम होने की जानकारी छुपाई और राहुल नाम बताया।


मंदिर में शादी

26 जुन 2022 को जफर उर्फ राहुल महिला से मिलने आया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर कहा कि मैं शादी कर लूंगा।1 जुलाई को महिला के पति का निधन हो गया। जफर उर्फ राहुल ने बच्चों को अपनाने का झांसा दिया और नवंबर में खजराना गणेश मंदिर में शादी कर ली। युवती दोनों बच्चों के साथ तीन पुलिया क्षेत्र में रहने लगी।

एक दिन आरोपित ने असलियत बताई और कहा उसका नाम राहुल नहीं बल्कि जफर खान है। वह शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। युवती द्वारा विरोध करने पर जफर ने कहा तूम इस्लाम कबूल कर मतांतरण कर लो। मैं पहली पत्नी को तलाक देकर दूसरी शादी कर लूंगा। वह धर्म बदलने के लिए दबाव बनाने लगा। परेशान होकर महिला जनता क्वार्टर में रहने लगी। जफर ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसे धमकाने लगा।उसने मंदिर में शादी को मानने से इन्कार किया और कहा बच्चों को भी मुस्लिम बनाओं।

हाथ में रक्षासूत्र और तिलक लगाकर आता था जफर

पीड़िता ने पुलिस को बताया आरोपित जफर शेख से कईं बार मिली पर एहसास ही नहीं हुआ कि वो मुस्लिम है। वह ललाट पर तिलक और हाथ में रक्षासूत्र बांध कर आता था। युवती के साथ मंदिर जाता था। मंत्रोंचार भी करता था। मुस्लिम बनने से इन्कार करने पर साजिश का खुलासा हुआ और महिला अवसाद में आ गई।