• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Madhumilan Square Indore: मधुमिलन चौराहे पर नया प्रयोग, छह रास्तों के लिए छह सिग्नल से गुजरेंगे वाहन

इंदौर के मधुमिलन चौराहे (Madhumilan Chouraha Indore) पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए एक नया प्रयोग किया जा रहा है। यहां छह रास्तों के लिए छह सिग्न...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 14 Feb 2025 11:08:16 AM (IST)Updated Date: Fri, 14 Feb 2025 11:51:19 AM (IST)
Madhumilan Square Indore: मधुमिलन चौराहे पर नया प्रयोग, छह रास्तों के लिए छह सिग्नल से गुजरेंगे वाहन
मधुमिलन चौराहा इंदौर। फाइल फोटो

HighLights

  1. मधुमिलन चौराहे पर यातायात को नियंत्रित करने का नया तरीका।
  2. चौराहे पर छह सिग्नल से यातायात को सुगम बनाने का प्रयास।
  3. यहां 15 दिनों तक ट्रायल के बाद लागू होगा नया यातायात प्लान।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर(Madhumilan Square Indore)। छह रास्तों के मिलन वाले मधुमिलन चौराहा इंदौर शहर का एकमात्र ऐसा चौराहा होगा, जहां पर 100 मीटर के दायरे में अलग-अलग जगहों पर लगे छह सिग्नल से यातायात काबू किया जाएगा।

गुरुवार को नगर निगम ने रेसीडेंसी कोठी में आयोजित बैठक में मधुमिलन चौराहे को लेकर यातायात प्लान जारी किया है। इस प्लान के अनुसार छह रास्तों से आने वाले यातायात को कंट्रोल करने के लिए छह सिग्नल लगाए जाएंगे। 15 दिनों तक इस नए प्रयोग का ट्रायल किया जाएगा।

यातायात प्लान जारी किया

इसके बाद सबकुछ ठीक रहने पर लागू कर दिया जाएगा। हालांकि यातायात प्रबंधन ने नगर निगम के इस प्लान को अमल में लाने की तारीख तय नहीं की है। रेसीडेंसी कोठी में आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य की मौजूदगी में निगम अफसरों ने चौराहे का यातायात प्लान जारी किया।


naidunia_image

हर सिग्नल 30 सेकंड का होगा

इसके अनुसार चौराहे पर छह जगहों पर सिग्नल लगाए जाएंगे। प्रत्येक सिग्नल अलग-अलग ओर से आने वाले यातायात को काबू करेगा। प्रत्येक सिग्नल 30 सेकंड का होगा। 150 सेकंड में पूरे चौराहे का यातायात गुजर जाएगा। अफसरों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से प्लान समझाया।

15 दिनों तक ट्रायल किया जाएगा

इसके बाद बताया कि इसके अनुसार 15 दिनों तक ट्रायल किया जाएगा। सफल होने पर लागू करेंगे। यातायात प्रबंधन के पुलिस उपायुक्त अरविंद तिवारी ने बताया कि उक्त चौराहे के यातायात प्लान का प्रपोजल देखा जा रहा है। जल्द ट्रायल बेस पर चलाया जाएगा। अभी तारीख तय नहीं हुई है।

लेफ्ट टर्न के लिए जगह नहीं

गीताभवन की ओर से आने वाला यातायात के लिए फिलहाल लेफ्ट टर्न की जगह नहीं है। यहां पर बाटल नेक बना हुआ है, जिससे यातायात खुलने पर ही वाहन शिवाजी वाटिका, छावनी, सरवटे की ओर जा पाएंगे।

सरवटे की ओर से आने वाले यातायात के लिए एक साथ दो सिग्नल शुरू होंगे। पहला सिग्नल गीताभवन और रीगल की ओर जाने के लिए होगा। वहीं दूसरा सिग्नल जो कि पेट्रोल पंप पर लगेगा, से शिवाजी वाटिका व छावनी की ओर का यातायात रवाना होगा।