• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Metro Fare: यात्रीगण ध्यान दें… इंदौर मेट्रो अब फ्री नहीं, आज से देना होगा किराया

Indore Metro Fare: इंदौर मेट्रो में अब यात्रियों को किराया देना होगा। दो स्टेशनों के बीच यात्रा करने पर 5 रुपये और 5 स्टेशनों तक यात्रा करने पर 8 रुपय...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 08 Jun 2025 09:33:51 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Jun 2025 11:44:24 AM (IST)
Indore Metro Fare: यात्रीगण ध्यान दें… इंदौर मेट्रो अब फ्री नहीं, आज से देना होगा किराया
इंदौर मेट्रो रेल।

HighLights

  1. 8 से 15 जून तक मेट्रो किराए में 75% की छूट, यात्रियों को मिलेगा फायदा।
  2. 1 से 7 जून तक 1.40 लाख से भी ज्यादा लोगों ने मेट्रो में किया सफर।
  3. सफर करने से पहले सुरक्षाकर्मी पांचों स्टेशन पर यात्रियों की जांच कर रहे हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर (Indore News)। सुपर प्रायोरिटी कारिडोर पर मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को रविवार से किराया देना होगा। दो स्टेशन के बीच सफर करने पर पांच रुपये और पांच स्टेशन तक सफर करने पर आठ रुपये शुल्क देना होगा।

देवी अहिल्याबाई होलकर स्टेशन (गांधी नगर) से मेट्रो में बैठने के बाद पांचवें वीरांगना झलकारी बाई स्टेशन (टीसीएस) पर उतरने पर यात्री को आठ रुपये किराया देना होगा। वीरांगना झलकारी बाई स्टेशन से पुन: मेट्रो में बैठ देवी अहिल्याबाई होलकर स्टेशन पर लौटने के लिए फिर से आठ रुपये का टिकट लेना होगा।


गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह में डेढ़ लाख से ज्यादा इंदौरवासियों ने सफर किया है। शहरवासी अभी तक मेट्रो में निश्शुल्क सफर कर रहे थे। रविवारी से बिना टिकट यात्रा करने पर मेट्रो में जुर्माना भी लगेगा।

naidunia_image

गौरतलब है कि आठ से 15 जून तक मेट्रो के निर्धारित किराए में 75 फीसद छूट यात्रियों को मिलेगी। मेट्रो के शुभारंभ मौके पर जहां 25 हजार से ज्यादा लोगों ने सफर किया था। वहीं एक से सात जून तक टिकट लेकर एक लाख 43 हजार 301 लोगों ने सफर किया।

जेब में सिगरेट व तंबाकू पाउच ले जाने पर प्रतिबंध

मेट्रो में सफर करने से पहले सुरक्षाकर्मी पांचों स्टेशन पर यात्रियों की जांच कर रहे हैं। यात्रियों के पास बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू व गुटखे के पाउच मिलने पर जब्त कर एक बक्से में डाला जा रहा है। पिछले पांच दिन से हर दिन मेट्रो स्टेशन पर इस तरह के उत्पादों से बक्से भर गए हैं।

पिछले आठ दिन में मेट्रो में शहरवासियों ने किया सफर

  • 31 मई - 25 हजार से ज्यादा
  • 1 जून- 26803
  • 2 जून- 16071
  • 3 जून- 19701
  • 4 जून- 20534
  • 5 जून- 21179
  • 6 जून- 19215
  • 7 जून- 19798