• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Metro: इंदौर में अब नए सिरे से होगा मेट्रो ट्रेन का सर्वे, रूट को लेकर खींचतान के बाद फैसला

अधिकारियों के अनुसार नए सिरे से इंदौर मेट्रो का सर्वे होने के बाद केंद्र स्तर पर जल्द निर्णय लेना होगा। लोन देने वाली एजेंसी को मनाना पड़ेगा। इंदौर मे...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Tue, 18 Jun 2024 06:43:08 AM (IST)Updated Date: Tue, 18 Jun 2024 06:43:08 AM (IST)
Indore Metro:  इंदौर में अब नए सिरे से होगा मेट्रो ट्रेन का सर्वे, रूट को लेकर खींचतान के बाद फैसला
इंदौर मेट्रो को लेकर ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी आदि शाम‍िल हुए।

HighLights

  1. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- मेट्रो एक साल बाद बने लेकिन जनता को नहीं दे सकते सजा।
  2. अब इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के वैकल्पिक रूट के लिए नए सिरे से फिजिबिलिटी सर्वे किया जाएगा।
  3. अभी मेट्रो का बंगाली चौराहे से पलासिया तक ओवरहेड व रीगल से एयरपोर्ट तक अंडर ग्राउंड रूट तय है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर मेट्रो के चलने की आस में बैठा है और तारीख पर तारीख बीतती जा रही है। करोड़ों रुपये की योजना है और सालों से काम चल रहा है। अब फिर मेट्रो के रूट को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। ऐसे में तेज रफ्तार ट्रेन के पटरी पर उतरने की गति और भी धीमी होने का संदेह है।

नए सिरे से फिजिबिलिटी सर्वे होगा

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के वैकल्पिक रूट के लिए नए सिरे से फिजिबिलिटी सर्वे होगा। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को लेकर हुई हितधारक बैठक में जनता व जनप्रतिनिधियों के सुझाव पर यह निर्देश दिए।


अभी यह है मेट्रो का रूट

गौरतलब है कि अभी मेट्रो का बंगाली चौराहे से पलासिया तक ओवरहेड व रीगल से एयरपोर्ट तक अंडर ग्राउंड रूट तय है। यह रूट अलायमेंट वर्ष 2017 में तय हुआ था। इसके आधार पर वर्ष 2018 में प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ था।

naidunia_image

पिछले साल अप्रैल में हुई थी बैठक

अप्रैल 2023 में जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में मेट्रो के अंडरग्राउंड कारिडोर के अलाइनमेंट को अंतिम रूप देने के लिए बैठक हुई थी। अब सोमवार को मेट्रो अधिकारियों के साथ हुई जनप्रतिनिधियों की बैठक में बंगाली चौराहे से पीपल्याहाना चौराहा होते हुए रीगल तक नया रूट व अन्य वैकल्पिक रूट तय करने की मांग की गई है।

एक माह में पूरा हो सर्वे

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- मेट्रो निर्माण योजना को लेकर यदि पूर्व में अथारिटी ने कोई गलती की है तो हम उसे सुधारें। हमारी मेट्रो एक साल बाद बने, लेकिन शहर को उसकी सजा नहीं दे सकते हैं। मेट्रो के अधिकारी जनता द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर अगले एक माह में सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करें। संभावनाएं तलाशकर फिजिबिलिटी तय करें। अगली बैठक में उसके आधार पर निर्णय लिए जाएंगे। यदि जरूरत हुई तो मैं दिल्ली में बात करूंगा।

महाजन बोलीं, मनमानी इंदौर वाले सहन नहीं करेंगे

पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा- मेट्रो का पहला फेज ही अभी देरी व धीमी गति से चल रहा है। सुपर कारिडोर जैसे खुले हिस्से में मेट्रो का यह हाल है। शहर में जब मेट्रो का काम शुरू होगा तो क्या होगा। महापौर, मंत्री विजयवर्गीय व सांसद से गुजारिश है कि वो शहर के आगामी 25-30 साल के विकास को ध्यान में रखकर इस प्रोजेक्ट को तैयार करवाएं।

हवाई अड्डे का विकास रोकने की जरूरत नहीं

उन्‍होंने कहा कि इस पर सतत निगरानी की व्यवस्था भी हो। मेट्रो के नाम मनमानी हम इंदौर वाले सहन नहीं करेंगे। एयरपोर्ट पर मेट्रो का अंडर ग्राउंड स्टेशन निर्माण होने तक हवाई अड्डे का विकास रोकने की जरूरत नहीं है। राजवाड़ा से मल्हारगंज होते हुए बड़ा गणपति तक मेट्रो ले जाने के बजाय सुभाष मार्ग से मेट्रो ले जाने का वैकल्पिक मार्ग तय किया जाए।

यदि केंद्र सरकार राशि दे तो हो जाएगा : मंडलोई

प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने कहा- जो भी सुझाव आते है उन पर अमल करना सरकार का काम है। यदि बंगाली चौराहे से मेट्रो को नीचे उतारा जाता है और ऐसे में दो हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त लगेंगे। यदि केंद्र सरकार जनहित में इतनी राशि देने को तैयार होगी तो, हो जाएगा।

प्रमुख बातें

  • 2027 दिसंबर तक पूरा होना है मौजूदा मेट्रो प्रोजेक्ट
  • 31.32 किमी कुल लंबाई है मेट्रो प्रोजेक्ट की
  • 22.62 किमी एलिवेटेड रूट से गुजरेगी मेट्रो
  • 8.7 किमी भूमिगत मार्ग पर चलेगी ट्रेन
  • 7500 करोड़ रुपये है परियोजना की कुल लागत
  • 40 फीसद राशि कुल लागत की हो चुकी है खर्च अब तक
  • 3.25 हजार करोड़ रुपये अब तक खर्च हुए
  • 2030 तक पूरा हो पाएगा काम रूट बदलने पर
  • 3 किलोमीटर बढ़ेगा मेट्रो का रूट
  • 1200 से 1300 करोड़ रुपये के करीब बढ़ जाएगी लागत