यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Indore Metro Train: इंदौर मेट्रो का ट्रायल रन पूरा, सीएम शिवराज ने की पहली सवारी, देखें वीडियो
Indore Metro Train:कार्यक्रम में मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह चौहान बोले इंदौर का नया दौर प्रारंभ हो रहा है। इंदौर ने टेम्पो से मेट्रो तक का सफ़र पूरा किय...और पढ़ें
By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Sat, 30 Sep 2023 07:41:16 AM (IST)Updated Date: Sat, 30 Sep 2023 10:06:49 PM (IST)
इंदौर आज से ''मेट्रो'' सिटी.... एमपी मेटो द्वारा इंदौर में शनिवार को मेटो का ट्रायल रन होगा। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। टीसीएस स्टेशन जंहा से मेट्रो का ट्रायल रन शुरू होगा, पूरे परिसर की आकर्षक सजावट की गई है। स्टेशन को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। फोटो- प्रफुल्ल चौरसिया आशुHighLights
- मेट्रो कोच को करीब आठ बार वायडक्ट से स्टेशन पर लाया गया।
- मेट्रो कोच 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से वायडक्ट पर चलाए जाएंगे।
- मेट्रो कोच 80 किलोमीटर प्रतिघंटा गति से चलाने के लिए डिजाइन किया गया है।
Indore Metro Train: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। आज से इंदौर में मेट्रो युग की शुरुआत हो गई। सीएम शिवराज ने मेट्रो की पहली सवारी की। मेट्रो कोच के वायडक्ट से गांधीनगर स्टेशन होते हुए सुपर कारिडोर के स्टेशन नंबर 3 तक 5.9 किलोमीटर की दूरी तक चलाने के साक्षी 10 हजार से ज्यादा शहरवासी बने। शनिवार शाम 5 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की मौजूदगी में गांधीनगर डिपो परिसर में मुख्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोच को हरी झंडी दिखाएंगे व उसमें बैठकर ट्रायल रन की निर्धारित दूरी तक सफर करेंगे। गांधीनगर डिपो में तैयार किए डोम में छह हजार आमजन के साथ ही अलग-अलग संगठन, व्यापारी व अन्य लोग शामिल हुए।
शहरवासी शनिवार को भले ही
मेट्रो को चलने हुए देखेंगे, लेकिन इसमें यात्रा वे जून 2024 तक ही शुरू कर पाएंगे। मेट्रो कोच के ट्रायल रन समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज
इंदौर से पीथमपुर व
उज्जैन महाकाल मंदिर तक भविष्य में बनाए जाने वाले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) की भी घोषणा की।
सीएम शिवराज ने कहा इंदौर का नया दौर
कार्यक्रम में मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह चौहान बोले इंदौर का नया दौर प्रारंभ हो रहा है। इंदौर ने टेम्पो से मेट्रो तक का सफ़र पूरा किया पिछली सरकार ने ठंडे बस्ते में पटका हमने युद्धगति से काम किया। टू व्हीलर से भी सस्ती यात्रा होगी मेट्रो की यात्रा। ग़रीब और अमीर के बीच दूरी कम करेगी। पाँच से छह माह में लोग सफ़र करेंगे। मेट्रो इंदौर से पीथमपुर और उज्जैन तक चलेगी। अगले सिंहस्थ में लोग इंदौर से उज्जैन जा सकेंगे। इंदौर मेट्रोपोलिटन सिटी बनेगा। गांधी नगर क्षेत्र में रजिस्ट्री पर लगी रोक हटेगी।
आठ बार मेट्रो को वायडक्ट व स्टेशन पर लाकर किया गया ट्रायल
ट्रायल रन के रूट पर बने पांच मेट्रो स्टेशन व वायडक्ट पर तैयारी पूर्ण होने के बाद शुक्रवार सुबह 8 बजे से शाम तक मेट्रो कोच को करीब आठ बार वायडक्ट से स्टेशन पर लाया गया। शनिवार को ट्रायल रन के दौरान मेट्रो कोच 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से वायडक्ट पर चलाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मेट्रो कोच 80 किलोमीटर प्रतिघंटा गति से चलाने के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन नियमित यात्रा शुरू होने पर यह 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलेंगे।
डिपो परिसर में छह हजार लोग मेट्रो ट्रायल रन के मुख्य आयोजन में होंगे शामिल
ट्रायल रन के लिए मेट्रो के डिपो परिसर में डोम तैयार किया जा चुका है और इसमें छह हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया। 300 बसों के माध्मय से आने वाले लोगों को इस आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके अलावा गांधीनगर स्टेशन व सुपर कारिडोर स्टेशन नंबर 3 पर भी बनने वाले मंच पर कई लोग खड़े होकर मेट्रो को वायडक्ट पर चलते हुए देख सकेंगे। गांधीनगर चौराहे के पास खाली मैदान में बसों की पार्किंग का प्रबंध किया गया है। शुक्रवार को एमडी मनीष सिंह ने भी ट्रायल रन की तैयारी का निरीक्षण किया।
स्टेशन पर बिछा रेड कारपेट, तिरंगी रोशनी से सजा कारिडोर
मेट्रो के ट्रायल रन के लिए सुपर कारिडाेर से क्षेत्र में मेट्रो के ट्रायल रन वाले 5.9 किलोमीटर वाले हिस्से में मेट्रो के पिलर पर तिरंगी रोशनी की गई है। इसके अलावा मेट्रो डिपो व ट्रायल रन के पांचों मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म भी आकर्षक रोशनी से जगमगा रहे है। प्लेटफार्म पर जहां रेड कारपेट बिछाया गया है, वही रेलिंग को फूलो से सजाया गया है। इस तरह सुपर कारिडोर पर मेट्रो स्टेशन मानो दुल्हन की तरह सजे हुए है।
खास बातें
- आयोजन स्थल पर लोग भविष्य में शहर में बनने मेट्रो के ओवरहेड व अंडरग्राउंड रिंग के माडल को भी देख सकेंगे।
- लोग दूर से ही मेट्रो कोच को पटरियों पर चलता हुआ देख सकेंगे।
- गांधीनगर स्टेशन व सुपर कारिडोर स्टेशन नंबर तीन पर आकर्षक सजावट के साथ विद्युत रोशनी भी की गई है।
- मेट्रो कोच को फूलों से सजाया जाएगा।
- मेट्रो को लेकर तैयार एक वीडियो क्लिप भी दिखाई जाएगी।
इस तरह रहा अब तक मेट्रो का सफर
- डेढ़ साल पहले ट्रायल रन के 5.9 किलोमीटर के प्रायरिटी कारिडोर पर पिलर की पाइलिंग का शुरू हुआ था।
- जून 2023 तक वायडक्ट का निर्माण कार्य हुआ पूरा हुआ।
- अगस्त 2023 तक डिपो व मेट्रो के ट्रायल रन पर बने पांच स्टेशन का निर्माण हुआ पूरा।
- 30 अगस्त को पहली बार वड़ोदरा के सांगली से इंदौर पहुंचे थे कोच।
- 30 दिन बाद शनिवार को इंदौर में हो रहा मेट्रो का ट्रायल रन