• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore MGM Medical College: गीता भवन क्षेत्र के फ्लैटों पर जूनियरों को बुलाकर लेते थै रैगिंग

Indore MGM Medical College: पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। जूनियरों के प्रति अपशब्‍द भी कहे जाते थे।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Sat, 30 Jul 2022 08:53:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 30 Jul 2022 08:53:21 AM (IST)
Indore MGM Medical College: गीता भवन क्षेत्र के फ्लैटों पर जूनियरों को बुलाकर लेते थै रैगिंग

Indore MGM Medical College: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। एमजीएम मेडिकल कालेज के जूनियरों को गीता भवन क्षेत्र के फ्लैटों पर बुलाकर रैगिंग ली जाती थी। जूनियरों को एक-एक नहीं बल्कि ग्रुप में बुलाया जाता था। परेशान करने के लिए घंटों खड़े रखा जाता था। जूनियरों को एक-दूसरे को चांटे मारने के लिए मजबूर किया जाता था। इस दौरान सीनियर लगातार अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते रहते थे।

एमजीएम मेडिकल कालेज रैगिंग मामले में यह जानकारी पुलिस की जांच में सामने आई है। पुलिस ने अब तक इस मामले में चिन्हित सीनियर छात्रों को बयान के लिए तलब नहीं किया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस पर्याप्त साक्ष्य एकत्रित करने के बाद ही दोषी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। पुलिस ने कुछ जूनियर छात्रों से इस मामले में पूछताछ की जिन्होंने रैगिंग की पुष्टि की है। गुरुवार को पुलिस ने वाट्सअप के स्क्रीन शाट और वाइस रिकार्डिंग के आधार पर नौ छात्रों को चिन्हित किया था।


शुक्रवार को इसमें कुछ और नाम जुड़ गए हैं। गौरतलब है कि मेडिकल कालेज के एक छात्र ने राष्ट्रीय एंटी रैगिंग कमेटी दिल्ली को कालेज में सीनियरों द्वारा रैगिंग की शिकायत की थी। दिल्ली से यह शिकायत एमजीएम मेडिकल कालेज प्रबंधन तक पहुंची।

बाद में कालेज डीन डा.संजय दीक्षित के निर्देश पर संयोगितागंज पुलिस थाने पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। दिल्ली की गई शिकायत के साथ शिकायतकर्ता ने वाट्सअप स्क्रीन शाट और वाइस रिकार्डिंग भी भेजी थी। मेडिकल कालेज ने भी छात्रों के नाम और मोबाइल नंबर पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। पुलिस इन्हीं इलेक्ट्रानिक दस्तावेजों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।