• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं की आंखों में मिर्ची झोंक बदमाशों ने चेन और मंगलसूत्र लूटे

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र तलावली में मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं से बाइक सवार बदमाशों ने लूट की।

By Mukesh MangalEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 08:24:40 AM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 08:28:56 AM (IST)
इंदौर मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं की आंखों में मिर्ची झोंक बदमाशों ने चेन और मंगलसूत्र लूटे
सीसीटीवी फुटेज में दिखे आंख में मिर्ची झोंककर लूटने वाले आरोपी।

HighLights

  1. महिला समेत तीन बदमाशों ने पता पूछकर बातों में उलझाया, फिर आंखों में मिर्ची झोंक दी
  2. सविता की 10 ग्राम सोने की चेन और अमिता का मंगलसूत्र झपटकर बायपास की ओर भागे
  3. इस दौरान सविता को धक्का लगने चोट भी लग गई, पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में हुई लूट की एक घटना ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं को आंख में मिर्ची झोंक कर लूट लिया। महिलाएं मॉर्निंग वॉक कर घर की ओर लौट रही थीं। वारदात के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज और संदेहियों को तलाश रही है।

शनिवार को ही पुलिस ने कांबिंग गश्त में 1458 बदमाशों को पकड़ने का दावा किया था। हालांकि इसके बाद भी लूट और चोरी में कोई कमी नहीं आई। घटना शनिवार सुबह छह बजे तलावली क्षेत्र की है।

स्मार्ट होम्स (तलावली) निवासी 66 वर्षीय अमिता श्रीवास्तव और सविता हरलालका के साथ वारदात हुई। दोनों महिलाएं मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकली थीं। जैसे ही तालाब के समीप पहुंची, एक बाइक आकर रुकी।

बायपास का पता पूछा

दो पुरुष और एक महिला बैठी हुई थी। महिला और एक युवक नीचे उतरे और उन्होंने सविता से बायपास का पता पूछा। दोनों ने महिलाओं को कुछ देर बातों में उलझा कर रखा और तभी बाइक पर बैठे युवक ने उनकी आंखों में मिर्ची झोंक दी।


युवक और महिला ने सविता से करीब 10 ग्राम वजनी सोने की चेन छीन ली। उनके समीप ही खड़ी अमिता की तरफ भी मिर्च पाउडर फेंका और सोने का मंगलसूत्र झपट लिया। महिलाएं समझ नहीं पाईं और बदमाश टाटा ग्रीन की तरफ से बायपास निकल गए।

अचानक हुए घटनाक्रम से महिलाएं बुरी तरह घबरा गईं और कुछ देर बैठी रहीं। मार्निंग वाक करने वाले अन्य लोगों के आने पर घटना बताई और उनके साथ घर पहुंची। सविता ने बेटे उदित को पूरी घटना बताई और थाने जाकर रिपोर्ट की।

महिला ने डंडा उठाया तो धक्का देकर गिराकर भागे बदमाश

उदित के अनुसार उनकी मां के पास डंडा भी था। उन्होंने जैसे ही डंडा घुमाया, बदमाशों ने धक्का देकर नीचे गिरा दिया। सविता संभल नहीं पाईं और उनके हाथ में चोट लग गई। उन्होंने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी लेकिन सुबह का वक्त होने के कारण कोई नहीं आया। बाद में लोग एकत्र हुए पर बदमाश भाग चुके थे। पुलिस को आरोपितों के सीसीटीवी फुटेज मिल चुके हैं।

... इधर अफसर बोले-1458 बदमाशों की चेकिंग

पुलिस ने शनिवार को कांबिंग गश्त में 1458 बदमाशों को चेक करने का दावा किया है। हालांकि चेकिंग में कुछ खास सफलता नहीं मिली है। न तो शातिर अपराधी हाथ लगे न घातक हथियार मिले। पुलिस के अनुसार कार्रवाई में 205 वाहन चालकों को पकड़ा गया है जो शराब के नशे में थे। उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। छह को चाकू के साथ पकड़ा गया है। पुलिस ने शैडो एरिया और हाट स्पाट की चेकिंग का भी दावा किया है।

इधर...चेन लूटने वाले तीन गिरफ्तार, खरीदार भी बना आरोपी

द्वारकापुरी पुलिस ने चेन लूटने वाली गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ा है। गिरोह में एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने लुटेरों से चेन खरीदने वाले दुकानदार को भी आरोपित बनाया है। पुलिस ने चेन, पैंडल और चोरी का स्कूटर जब्त किया है। पुलिस के अनुसार महिला के साथ लूट की वारदात हुई थी।

पुलिस ने 200 से ज्यादा स्थानों से सीसीटीवी फुटेज निकाले और आरोपित अभिराज उर्फ अनुराग सुनहरे निवासी भागीरथपुरा, अभिषेक विश्वकर्मा निवासी गुरुशंकर नगर और एक नाबालिग को पकड़ा। पूछताछ में बताया महिला से लूटी चेन को शुभम रैकवार निवासी नंदानगर बेची थी। पुलिस ने शुभम को भी गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें : इंदौर में दूषित खाना खाने से बीमार मधुर गर्ल्स होस्टल की 100 से ज्यादा छात्राओं का किया मेडिकल चेकअप