Indore Mumbai Vande Bharat Train: इंदौर-मुबंई के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग
Indore Mumbai Vande Bharat Train: इंदौर-मुंबई के बीच वंदे भारत की जैसी तेज गति की रेलवे सेवा या फिर दुरंतो को सप्ताह में चार दिन किया जाए।
By Sameer Deshpande
Edited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Thu, 08 Feb 2024 08:23:56 AM (IST)
Updated Date: Thu, 08 Feb 2024 10:09:52 AM (IST)
वंदे भारत ट्रेन नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर Indore Mumbai Vande Bharat Train। पूर्व लोकसभा स्पीकर सांसद सुमित्रा महाजन ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर इंदौर-मुंबई के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग की है। वर्तमान में इंदौर-मुंबई के बीच दो ही ट्रेनों का संचालन हो रहा है। एक ट्रेन नियमित तो दूसरी सप्ताह में दो दिन चल रही है।
महाजन ने पत्र में कहा है कि 39 वर्षों से
इंदौर-मुंबई के बीच अवंतिका एक्सप्रेस प्रतिदिन और
दुरंतो एक्सप्रेस सप्ताह में केवल दो दिन रविवार और शुक्रवार को संचालित होती है। यह काफी व्यस्त रूट है। इंदौर-मुंबई के बीच फ्लाइट और 40 से अधिक बसों का प्रतिदिन संचालन हो रहा है। इसलिए इंदौर-मुंबई के बीच
वंदे भारत की जैसी तेज गति की रेलवे सेवा या फिर दुरंतो को सप्ताह में चार दिन किया जाए।