• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में मूसाखेड़ी और बाणगंगा इलाके में नगर निगम ने 17 दुकानें और 12 मकान ढहाए

इंदौर के मूसाखेड़ी में 17 दुकानें और पांच मकान तोड़े गए और बाणगंगा क्षेत्र के बादल का भट्टा में सात मकानों को ढहाया गया।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 08:03:36 AM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 08:10:34 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर में मूसाखेड़ी और बाणगंगा इलाके में नगर निगम ने 17 दुकानें और 12 मकान ढहाए
मूसाखेड़ी चौराहे से सांवरिया धाम मंदिर तक अतिक्रमण हटाया गया। नईदुनिया

HighLights

  1. हंगामे की आशंका को देखते हुए तैनात रहा भारी पुलिस बल
  2. बादल का भट्टा क्षे और मूसाखेड़ी क्षेत्र में की गई कार्रवाई
  3. नोटिस के बाद भवन स्वामियों ने नहीं हटाया था अवैध कब्जा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सड़क चौड़ीकरण में बाधक बने निर्माणों के विरुद्ध बुधवार को नगर निगम ने अभियान चलाया। दो जोन क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। पहली कार्रवाई मूसाखेड़ी क्षेत्र में हुई, जहां रिमूवल टीम ने 17 दुकानें और पांच मकान तोड़े। दूसरी कार्रवाई बाणगंगा क्षेत्र में हुई, जहां बादल का भट्टा क्षेत्र में सात मकानों पर बुलडोजर चला। दोनों ही स्थानों पर हंगामे की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

मूसाखेड़ी चौराहा से सांवरिया धाम तक राह होगी आसान

जोन-18 के अंतर्गत मूसाखेड़ी चौराहा से सांवरिया धाम मंदिर तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे 17 दुकानों और पांच मकानों को हटाया गया। मास्टर प्लान के तहत यहां 45 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण चल रहा है।

बाधक निर्माण हटाने को लेकर नगर निगम ने पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर भवन स्वामियों से स्वयं निर्माण हटाने को कहा था, लेकिन निर्माण नहीं हटाए गए। इस पर बुधवार को रिमूवल टीम ने कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान विरोध की आशंका के चलते भारी पुलिस बल तैनात था, फिर भी हंगामा हुआ। रहवासियों ने अलाइनमेंट को लेकर शिकायत भी की।


किसी का पांच फीट तो किसी का 15 फीट हिस्सा था बाधक

दूसरी कार्रवाई बाणगंगा क्षेत्र के बादल का भट्टा में हुई। यहां मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना है। अधिकारियों के अनुसार इस सड़क पर 150 से अधिक बाधक मकान थे। किसी का पांच फीट हिस्सा बाधक था तो किसी का 15 फीट। निगम ने भवन स्वामियों को नोटिस देकर स्वयं बाधक हिस्सा हटाने को कहा था, जिसके बाद अधिकांश लोगों ने निर्माण हटा लिए थे।

नोटिस के बावजूद निर्माण नहीं हटाने वालों के खिलाफ बुधवार को कार्रवाई की गई। रिमूवल टीम सुबह करीब सात बजे मौके पर पहुंची और सात मकानों के आठ से 12 फीट तक के बाधक हिस्से हटाए। कार्रवाई के दौरान भवन अधिकारी आनंद रैदास, सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- इंदौर में निगम की बड़ी कार्रवाई, दो टन प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त, ₹1.25 लाख का स्पॉट फाइन

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।