• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए इंदौर नगर निगम नहीं देगा नेहरू स्टेडियम

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए इंदौर नगर निगम नेहरू स्टेडियम नहीं देगा। कांग्रेस ने कार्यक्रम के लिए स्टेडियम की मांग करते हुए आवेदन ...और पढ़ें

By Kuldeep BhawsarEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 02 Sep 2026 09:41:51 PM (IST)Updated Date: Wed, 02 Sep 2026 09:41:51 PM (IST)
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए इंदौर नगर निगम नहीं देगा नेहरू स्टेडियम
राहुल गांधी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए इंदौर नगर निगम नेहरू स्टेडियम नहीं देगा
  2. कांग्रेस ने स्टेडियम के लिए आवेदन दिया था, जिसे निरस्त कर दिया गया है
  3. राहुल गांधी का कार्यक्रम इंदौर में पहले 12 सितंबर को आयोजित होने वाला था

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए इंदौर नगर निगम नेहरू स्टेडियम नहीं देगा। कांग्रेस ने कार्यक्रम के लिए स्टेडियम की मांग करते हुए आवेदन नगर निगम में प्रस्तुत किया था जिसे निरस्त कर दिया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि हाई कोर्ट के आदेशानुसार नेहरू स्टेडियम का इस्तेमाल खेल गतिविधियों, गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के लिए ही किया जा सकता है। किसी राजनीतिक आयोजन के लिए नहीं। हालांकि निगमायुक्त क्षितिज सिंघल का कहना है कि छात्रों की गूंज जैसे कार्यक्रम के मामले में नगर निगम के क्या नियम-संविधान हैं और कोर्ट का क्या आदेश है, अध्ययन किया जा रहा है। मामले में कानूनविदों से भी सलाह ली जा रही है।


उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कार्यक्रम इंदौर में पहले 12 सितंबर को आयोजित होने वाला था, लेकिन नेहरू स्टेडियम नहीं मिलने और तैयारियों के लिए समय लगने के चलते इसे आगे बढ़ाकर 19 सितंबर कर दिया गया है। आयोजन के लिए नेहरू स्टेडियम नहीं मिलने को लेकर भाजपा और कांग्रेस में राजनीतिक बयानबाजी चल रही है। मामले को लेकर दोनों दल के नेता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

पहले भी हो चुके हैं कई कार्यक्रम

नगर निगम के अधिकारी नियमों और कोर्ट के आदेश का हवाला देकर राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम देने से इंकार कर रहे हैं दूसरी तरफ इसके पहले भी कई कार्यक्रमों के लिए अनुमति दी जा चुकी है।

  • 8 फरवरी 2026 को भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला का नशे के खिलाफ यूथ वॉक 2026 नेहरू स्टेडियम में हो चुका है।
  • 10 नवंबर 2024 को 5 हजार महिलाओं और बालिकाओं ने स्टेडियम में सामूहिक तलवारबाजी का प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़ें- MP में कॉलेज, यूनिवर्सिटी से लेकर कोचिंग सेंटर्स तक पहुंचेगी कांग्रेस; राहुल के दौरे से पहले प्रदेश भर में चलेगा यूथ संवाद