• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore MY Hospital: एमवाय अस्पताल में 6 नए वार्ड बनकर हुए तैयार, 1152 हुई बेडों की संख्या

इंदौर के सबसे बड़े एमवाय अस्पताल में बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए अब छह नए वार्ड बनाए गए हैं। इससे अस्पताल की बेड संख्या बढ़कर 1152 हो गई है। य...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sat, 13 Jul 2024 05:46:39 PM (IST)Updated Date: Sat, 13 Jul 2024 05:46:39 PM (IST)
Indore MY Hospital: एमवाय अस्पताल में 6 नए वार्ड बनकर हुए तैयार, 1152 हुई बेडों की संख्या
अस्पताल में नए वार्ड बनकर हुए तैयार।

HighLights

  1. एमवाय अस्पताल में मरीजों के लिए बने 6 नए वार्ड
  2. MY अस्पताल की बेडों की संख्या बढ़कर हुई 1152
  3. नेत्र, त्वचा, स्त्री रोग के लिए बनाए अलग-अलग वार्ड

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: इंदौर के सबसे बड़े एमवाय अस्पताल में अब मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। अस्पताल की छठवीं मंजिल पर करीब छह नए वार्ड बनाकर तैयार किए गए हैं। जिससे अब अस्पताल में बेड की संख्या बढ़कर 1152 हो गई है। यहां निजी अस्पताल की तरह वार्ड बनाएं गए है।

कई विभाग के लिए वार्ड

अब इंदौर के साथ ही संभागभर के मरीजों को इसका लाभ मिलने लगेगा। यहां नेत्र, त्वचा, स्त्री रोग, मास केजुएलटी आदि के लिए अलग-अलग वार्ड बनाएं गए है। इन वार्डों को आधुनिक रूप से सुविधाजनक बनाया गया है। पहले एमवायएच में 800 बेड की सुविधा थी, जो अब बढ़ गई है। इनमें से करीब 300 बेड पुरूषों के हैं। वहीं शेष बच्चों और महिलाओं के लिए है।


मरीजों के बढ़ने से हो जाती थी बेड की किल्लत

कई बार मरीजों की संख्या बढ़ जाने के कारण यहां बेड उपलब्ध नहीं होते थे, ऐसे में अब मरीजों को इस समस्या से छुटकारा मिलेगा। हाल ही में चितावद स्थित फिजिकल एकेडमी से एक साथ करीब 60 बच्चे इलाज के लिए आए थे, उन्हें भी इन वार्डों में डॉक्टर की निगरानी में रखा गया था। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ने से मरीजों को लाभ मिलेगा।

वार्डों में हुई स्टाफ की नियुक्ति

नए वार्डों में मरीजों के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ की ड्यूटी भी तय कर दी गई है। जिससे इन वार्डों में भी अब 24 घंटे मरीजों को उपचार मिल रहा है। लंबे समय से मरीजों की बढ़ती संख्या देखते हुए इन वार्डो के निर्माण किया जा रहा था, जो अब पूरा हो पाया है।

अस्पताल के छठवीं मंजिल पर नए वार्ड बनकर तैयार हो गए हैं। इसके साथ ही अब अस्पताल में बेड संख्या बढ़कर 1152 हो गई है। जिसमें मरीजों को इलाज की सुविधा मिल रही है।

डॉ. अशोक यादव, अधीक्षक