
Indore News इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। भारत और इंडिया नाम को लेकर चल रहे विवाद को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत तो भारत है, था और भारत ही रहेगा। इसे लेकर कोई विवाद नहीं करना चाहिए।
#WATCH भारत तो भारत है। पहले भी था, अब भी है और आगे भी भारत ही रहेगा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, इंदौर pic.twitter.com/x8eIEgkN8l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 6, 2023
शिवराज सिंह चौहान खंडवा में इंदौर संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ हिस्सा लेने के लिए जाते हुए इंदौर आए थे। इसी दौरान उन्होंने यह बात संक्षिप्त चर्चा में पत्रकारों से कही।
"भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा को मिल रहे जनसमर्थन व आशीर्वाद से कांग्रेस बौखला गई है...
हमने जाँच के निर्देश दिये है , दोषियों पर कार्यवाही करेंगे...
कांग्रेस को यह जान लेना चाहिये कि मध्यप्रदेश की राजनीति शालीन है , यहाँ पर इस तरह के हथकंडों के लिये कोई स्थान नहीं है..." -… pic.twitter.com/QOZWDZeUOk
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) September 6, 2023
दूसरी ओर नीमच में जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव पर सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा को मिल रहे समर्थन को देखकर कांग्रेस बौखला गई है। कांग्रेस कोई भी हथकंडे अपना ले उसे सफलता नहीं मिलेगी। यात्रा पर पथराव किसने किया है, हमने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से जीतेगी।