
Indore News नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्रदेश सरकार ने किसानों की फसल ऋण जमा करने की तारीख बढ़ा दी है। किसान अब 31 मई तक ऋण जमा कर सकेंगे। पहले ऋण जमा करने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल थी। इससे लाखो किसानों को फायदा होगा।
मध्य प्रदेश ने केवल उपार्जन से संबंधित कृषकों के लिए खरीद सीजन में वितरित किए गए अल्पकालीन फसल ऋण की देय तिथि बढ़ाकर 31 मई नियत की है। सरकारी बैंकों के माध्यम से कृषकों को अल्पकालीन ऋण पर ब्याज अनुदान योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 में शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर योजना की निरन्तरता के संबंध में भी निर्देश जारी किए हैं।
योजनान्तर्गत खरीफ सीजन में वितरित अल्पकालीन फसल ऋण की देय तिथि (ड्यू डेट) 28 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल करने के आदेश सहकारिता विभाग ने प्रसारित किए हैं।
विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि किसानों को किसानों को फसल की राशि मिलने में हो रही देरी के चलते राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि केवल ऐसे किसान जिन्होंने निर्धारित ड्यू डेट 30 अप्रैल तक समर्थन मूल्य पर अपनी फसलें बेची है और उन्हें उनकी उपज विक्रय की राशि का भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है, ऐसे में उपार्जन की निर्धारित अंतिम तिथि तक फसलों का विक्रय करने वाले शेष किसानों के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज दर योजनान्तर्गत खरीफ 2023 सीजन की निर्धारित ड्यू डेट बढ़ाकर 31 मई की जाएगी।