Indore News: खतरनाक स्पीड से ओवरटेक कर रहा था सिटी बस ड्राइवर, लोगों ने रोका तो अभद्रता की, शिकायत दर्ज
Indore News: इंदौर के शिवाजी वाटिका चौराहे पर सिटी बस चालक द्वारा गाड़ियों को ओवरटेक किया गया।
By Bharat Mandhanya
Edited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Fri, 29 Dec 2023 10:41:23 AM (IST)
Updated Date: Fri, 29 Dec 2023 10:41:23 AM (IST)
सिटी बस चालक ने किया खतरनाक ओवरटेकHighLights
- शिवाजी वाटिका पर ओवरटेक की बस
- लोगों के रोकने पर की अभद्रता
- सिटी बस आफिस में की गई शिकायत
Indore News नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर की सिटी बस विवादों से बाहर नहीं निकल पा रही है। आए दिन सिटी बस की खतरनाक ड्राइविंग, लोगों से अभद्र व्यवहार की शिकायतें रोज आ रही हैं। ऐसा ही मामला गुरुवार को शिवाजी वाटिका पर सिटी बस एमपी 09 एफए 6095 का आया।
लोगों ने बताया कि यह सिटी बस काफी खतरनाक तरीके से पलासिया की तरफ से आ रही थी। शिवाजी वाटिका खतरनाक तरीके से गाड़ियां को ओवरटेक कर रही थीं।
बस ड्राइवर ने की अभद्रता
आजाद नगर निवासी डा. सुरेन्द्र तंवर ने बताया कि दोपहर में हॉस्पिटल से घर जा रहा था। यह बस खतरनाक तरीके से लोगों को ओवरटेक करते हुए जा रही थी। कुछ दूर तक मैंने पीछा करके बस को रोका। चालक परिचालक से बस आराम से चलाने को कहा तो वह मुझसे अभद्रता करने लगे। बहस करने के बाद दोनों बस लेकर वहां से चले गए। मैंने इसकी शिकायत अटल सिटी बस दफ्तर में भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
सिटी बस की पीआरओ माला ठाकुर ने बताया कि बस के बारे में तुरंत जानकारी की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उस सख्त कार्रवाई की जाएगी।