• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News: इंदौर के मंदिरों पर भी चढ़ा स्वतंत्रता दिवस का रंग, चंद्रयान की थीम पर सजा अलीजा सरकार का दरबार

Indore News: इंडिया गेट की प्रतिकृति के साथ ही बाल हनुमान की रंगोली भी भक्तों को खूब लुभा रही थी।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Tue, 15 Aug 2023 02:19:18 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Aug 2023 02:19:18 PM (IST)
Indore News: इंदौर के मंदिरों पर भी चढ़ा स्वतंत्रता दिवस का रंग, चंद्रयान की थीम पर सजा अलीजा सरकार का दरबार
शहर के मंदिरों पर भी स्वतंत्रता दिवस का रंग चढ़ गया।

Indore News: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। शहर के मंदिरों पर भी स्वतंत्रता दिवस का रंग चढ़ गया। शहर के पंचकुइया स्थित वीर बगीची में श्रावण सोमवार को चंद्रयान-3 की थीम पर अलीजा सरकार का विशेष शृंगार किया गया। इसमें अलीजा सरकार राकेट लांचर को अपने हाथों में लिए चांद पर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं गर्भगृह के बाहर इंडिया गेट की प्रतिकृति के साथ ही बाल हनुमान की रंगोली भी भक्तों को खूब लुभा रही थी।

बाहरी हिस्से को स्वतंत्रता दिवस की थीम दी गई थी। वीर बगीची गादीपति बाल ब्रह्मचारी पवनानंद महाराज ने बताया कि प्रत्येक श्रावण सोमवार को वीर बगीची में अलग-अलग थीम पर अलीजा सरकार का शृंगार किया जाता है।

naidunia_image

गंगोत्री से जल लेकर आई कांवड़ यात्रा का स्वागत

गंगोत्री से कांवड़ यात्रा लेकर आए जत्थे का स्वागत राऊ में किया गया। बोल बम कांवड़ यात्रा के 15 शिवभक्त चार जुलाई को गंगा के उद्गम स्थल उत्तराखंड के गंगोत्री गए थे। वहां से कांवड़ में जल लेकर सोमवार को राऊ पहुंचे। यात्रा प्रमुख हरिशंकर पाटीदार ने बताया कि चारवर्ष पूर्व सभी शिव भक्तों ने संकल्प लिया था कि 12 वर्षों में 12 ज्योतिर्लिंगों से जल लाकर बाबा महाकाल एवं अवधूतेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे। उसी संकल्प को पूर्ण करते हुए इस वर्ष गंगोत्री से जल लाया गया है।