• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News: इंदौर जिले के शासकीय स्कूलों में की जा रही विद्यार्थियों की काउंसलिंग

Indore News: प्रतियोगिता परीक्षा और अन्य परीक्षा की दी जा रही जानकारी। 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की काउंसलिंग का कार्य प्रारंभ।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Mon, 18 Dec 2023 03:43:37 PM (IST)Updated Date: Mon, 18 Dec 2023 03:43:37 PM (IST)
Indore News: इंदौर जिले के शासकीय स्कूलों में की जा रही विद्यार्थियों की काउंसलिंग
इंदौर जिले के शासकीय स्कूलों में की जा रही विद्यार्थियों की काउंसलिंग

Indore News: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की काउंसलिंग का कार्य आरंभ किया गया। इसमें अलग-अलग स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा और अन्य कोर्स को लेकर जानकारी दी जा रही है, ताकि 10वीं और 12वीं के बाद में भविष्य की संभावना के आधार पर तैयारी कर सके। इंदौर जिले के सभी शासकीय स्कूलों में बारी-बारी काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

मध्य प्रदेश शासन द्ववारा जिले के शासकीय हाई स्कूल-हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों की काउंसलिंग के निर्देश दिए गए है। निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय इंदौर द्वारा स्कूलों में 10वीं और 12वीं के अध्ययनरत विद्यार्थी की काउंसलिंग की जाकर मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। यह काउंसलिंग कार्य 15 दिसंबर से (शहरी क्षेत्र के स्कूलों) में किया जा रहा है।


naidunia_image

शासकीय आदिवासी सीनियर छात्रावास बड़ा गणपति इंदौर एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजरंग नगर इंदौर में काउंसलिंग कर छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान कर एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रवेश तथा उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ शासन की स्वरोजगार योजनाओं एवं कौशल विकास अंतर्गत चल रहे प्रशिक्षण कोर्सों के संबंध में काउंसलर और विषय विशेषज्ञ के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर कार्यालय समन्यवक पवन कुमार गोयल ने अपने विभाग की गतिविधियों को बताते हुए इस काउंसलिंग कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। काउंसलर डॉ. रचना बजाज, प्रियंका तिवारी तथा विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. राकेश उपाध्याय, विजेंद्र सोगानी, जितेंद्र पांचाल एवं महेश गौड़ ने काउंसलिंग कर मार्गदर्शन प्रदान किया। यह कार्य आगामी आदेश तक जारी रहेगा।