MP Elections 2023: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जिले में विधानसभा चुनाव में छुटपुट घटनाएं हुईं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक चार के खातीवाला टैंक में सरस्वती शिशु मंदिर में बने मतदान केंद्र के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता के बीच बहस हुई। भाजपा कार्यकर्ता ने शिकायत विधायक मालिनी गौड के पुत्र एकलव्य गौड़ को कर दी।
इंदौर के सिंधी कॉलोनी में जमकर विवाद। पुलिस के डंडे छीनकर पीटा। #MadhyaPradeshElections2023 #MadhyaPradeshAssemblyElections2023 #MPElections2023 #Indorehttps://t.co/AmcREuMXI6 pic.twitter.com/CrofwHdJCa
— NaiDunia (@Nai_Dunia) November 17, 2023
आरोप है कि दोपहर करीब एक बजे सिंधी कालोनी में गली नंबर चार के चौराहे पर एकलव्य गौड़ साथियों के साथ पहुंचे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं मनीष रिझवानी, विवेक उर्फ विलियन संदवाने के साथ मारपीट कर दी। सड़क पर हुई लड़ाई की खबर कांग्रेस के नेताओं को लगी तो शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा, केके मिश्रा और पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष जया तिवारी सिंधी कालोनी पहुंच गए। मौके पर कांग्रेस नेताओं की पुलिस से बहस हुई।
#WATCH इंदौर, मध्य प्रदेश: इंदौर-4 से भाजपा प्रत्याशी मालिनी गौड़ के बेटे द्वारा कथित रूप से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटने के मामले में जूनी इंदौर SP, देवेन्द्र सिंह धुर्वे ने बताया, "कुछ समय पहले सिंधी कॉलोनी में मारपीट की सूचना मिली थी। फरियादी(विलियम्स) को थाने लाया गया है,… pic.twitter.com/2HenhS0Aac
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2023
आरोप है कि दोपहर करीब एक बजे सिंधी कालोनी में गली नंबर चार के चौराहे पर एकलव्य गौड़ साथियों के साथ पहुंचे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं मनीष रिझवानी, विवेक उर्फ विलियन संदवाने के साथ मारपीट कर दी। सड़क पर हुई लड़ाई की खबर कांग्रेस के नेताओं को लगी तो शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा, केके मिश्रा और पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष जया तिवारी सिंधी कालोनी पहुंच गए। मौके पर कांग्रेस नेताओं की पुलिस से बहस हुई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि विधायक पुत्र ने पुलिस के डंडे छीनकर कांग्रेसियों को पीटा।
बाद में कांग्रेसी थाने पहुंचे और प्रकरण दर्ज करने की मांग करने लगे। इस बीच दोनों गुटों के लोग थाने के बाहर जमा होने लगे। जूनी इंदौर पुल के नीचे एक बार फिर दोनों गुटों में लात-घूंसे चले। इस बीच पुलिस ने लाठी फटकारी और कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। इस बीच खातीवाला टैंक में कांग्रेस के कमल इसरानी को भी पीट दिया। आरोप भाजपा के महेश कुकरेजा पर लगे। पुलिस ने विवेक संदवाने की शिकायत पर एकलव्य गौड़, महेश कुकरेजा पर मारपीट, एससीएसटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया।
गुंडों को सबक सिखाया
कांग्रेस के पास अपने कार्यकर्ता तो हैं नहीं। ये गुंडे हायर कर चुनाव में खलल पैदा कर रहे थे। दो बजे तक मतदान अच्छा चल रहा था। पहले हमारी महिला कार्यकर्ता के साथ बदतमीजी की गई। बाद में हम समझाने गए तो कार्यकर्ताओं पर हाथ उठाया। कार्यकर्ताओं पर हाथ उठेगा तो चुप नहीं रहेंगे। हमने गुंडों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया। वर्षों का उनका आतंक खत्म किया।
-एकलव्य सिंह गौड़
जूनी इंदौर में गाड़ी अड्डा मतदान केंद्र पर वोट डालने को लेकर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया।#MPElections2023 #MadhyaPradeshElection2023 #MadhyaPradeshAssemblyElections2023 #Indore https://t.co/AmcREuMXI6 pic.twitter.com/8zHFuCgeKx
— NaiDunia (@Nai_Dunia) November 17, 2023
इंदौर विधानसभा -3 के रावजी बाज़ार क्षेत्र में श्री गौड़ विद्या मन्दिर स्थित बूथ पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकताओं में कहासुनी के बाद बनी विवाद की स्थिति बन गई। पूर्व विधायक अश्विन जोशी भी मौके पर पहुंचे। गोलू शुक्ला के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में जमा हुए। हंगामे के बीच पुलिस ने संभाला मोर्चा। सभी को हिदायत देकर रवाना किया। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में जिन बूथों पर होने वाली वोटिंग पर शक्ति के साथ आईडी चेक की जाए। उधर जूनी इंदौर, मांगलिया में विवाद और महू में तलवारबाजी की घटना सामने आई है।
कलारिया में विवाद के बाद पथराव, एफआइआर
धार रोड स्थित कलारिया में भी मतदान को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने मतदान करने जा रहे युवकों के साथ मारपीट की और पथराव कर दिया। चंदन नगर थाने की पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज की है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-2 के अंतर्गत आने वाले कुशवाह नगर में भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस नेताओं पर कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया।
जीतू और मधु के भाइयों सहित आठ पर एफआइआर
गुरुवार रात जीतनगर में हुए विवाद में दोनों पक्षों के आठ लोगों पर एफआइआर हुई है। आरोपितों में कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी और भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा के भाई बलराम वर्मा शामिल हैं। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने एवं एट्रोसिटी एक्ट की धाराएं लगाई हैं।