• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News: इंदौर में धर्मस्थलों पर लगे लाउड स्पीकर की जांच करेंगे उड़नदस्ते, कलेक्टर-पुलिस ने ली बैठक

Indore News: उड़नदस्ते में प्रशासन, पुलिस और प्रदूषण विभाग रहेगा शामिल। बिना अनुमति लाउड स्पीकर लगाने वालों पर होगी कार्रवाई।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Fri, 15 Dec 2023 10:25:14 PM (IST)Updated Date: Fri, 15 Dec 2023 10:25:14 PM (IST)
Indore News: इंदौर में धर्मस्थलों पर लगे लाउड स्पीकर की जांच करेंगे उड़नदस्ते, कलेक्टर-पुलिस ने ली बैठक

HighLights

  1. उड़नदस्ते में तहसीलदार, थाना प्रभारी एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा।
  2. निर्धारित मापदण्ड तथा डेसिबल साउंड सीमा के अनुरूप ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग किया जा सकेगा।
  3. नियमों का उल्लंघन करने और बिना अनुमति लाउड स्पीकर लगाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Indore News: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर जिले में कोलाहल नियंत्रण अधिनियम का पालन सुनिश्चित कराने के लिए उड़नदस्ते गठित किए जाएंगे। उड़नदस्ते में तहसीलदार, थाना प्रभारी एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा। वहीं उड़नदस्ते में शामिल सदस्यों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह टीम लगातार ध्वनि प्रदूषण तथा लाउड स्पीकर आदि के अवैधानिक उपयोग की जांच करेगी।

जिले में कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के पालन को लेकर कलेक्टर कार्यालय में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर इलैया राजा टी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुलिस विभाग एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार के धार्मिक स्थल अथवा अन्य स्थानों में निर्धारित मापदण्ड तथा डेसिबल साउंड सीमा के अनुरूप ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग किया जा सकेगा। बिना अनुमति लाउड स्पीकर लगाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


naidunia_image

थाना स्तर पर होगी धर्मगुरुओं से चर्चा

कलेक्टर डा. इलैया राजा टी ने कहा कि थाना स्तर पर धर्मगुरुओं और हितधारकों से चर्चा कर उन्हें नियमों के बारे में जानकारी दी जाएगी। धर्मगुरुओं से संवाद और समन्वय के आधार पर लाउड स्पीकरों को हटाने का प्रयास किया जाएगा। जो भी व्यक्ति उक्त नियमों का उल्लंघन करेगा उनके विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

45 मस्जिदों के सदर को पुलिस की हिदायत

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के आदेश के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाना शुरू कर दी है। शुक्रवार को मस्जिदों के सदर को बुलाकर ध्वनि नियंत्रण करने की हिदायत दी। चंदन नगर थाना क्षेत्र की 45 मस्जिदों के सदर को बुलाया गया है। बैठक लेकर शासन के निर्देशों के पालन के लिए कहा। यह भी कहा कि जिन मस्जिदों में ज्यादा लाउड स्पीकर लगे हैं, उनकी संख्या कम की जाए।