Indore Suicide Case: इंदौर में पूर्व महिला प्राचार्य ने बेटी के घर फांसी लगाकर की खुदकुशी, कई महीनों से पति से थीं अलग
लंबे समय से पेट की बीमारी से जूझ रही जीएसीसी कॉलेज की पूर्व महिला प्राचार्य ने अपनी बेटी के घर खुदकुशी कर ली। कई महीनों से अपने पति को छोड़ बेटी के घर रह रही थी।
Publish Date: Mon, 01 Jul 2024 11:11:52 PM (IST)
Updated Date: Mon, 01 Jul 2024 11:11:52 PM (IST)
पेट की बीमारी से जूझ रही पूर्व महिला प्राचार्य ने की खुदकुशी। प्रतीकात्मक तस्वीरHighLights
- पूर्व महिला प्राचार्य ने बेटी के घर फांसी लगाकर की आत्महत्या
- महीनों से अपने पति को छोड़ बेटी के घर रह रही थी महिला
- लंबे समय से पेट की बीमारी से जूझ रही थी पूर्व प्राचार्य
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: कनाड़िया थाना क्षेत्र में जीएसीसी कॉलेज की पूर्व महिला प्राचार्य ने सोमवार को अपनी बेटी के घर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से पेट की बीमारी से जूझ रही थी, संभवत इसी कारण से यह कदम उठाया होगा।
पुलिस के अनुसार वंदना अग्निहोत्री निवासी गोल्फ ने खुदकुशी की है। वह जीएसीसी कालेज में पदस्थ थी। कई महीनों से अपने पति को छोड़ बेटी के घर रह रही थी। सोमवार को जब उनकी बेटी घरेलू कार्य से बाहर गई थी, तब उन्होंने खुदकुशी की थी। बेटी घर लौटी तो उन्हें घटना का पता चला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
खबर अपडेट की जा रही है...