इंदौर समाचार : बुखार हुआ तो एक साथ खा ली पेरासिटामोल की चार गोलियां, महिला की मौत
पालाखेड़ी में रहने वाली प्रिया पत्नी लखन राजोरिया की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उसने एक साथ गोलियां खा ली थी।
By Hemant Kumar Upadhyay
Edited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Wed, 05 Jan 2022 07:01:15 PM (IST)
Updated Date: Wed, 05 Jan 2022 07:01:15 PM (IST)

इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। पालाखेड़ी में रहने वाली प्रिया पत्नी लखन राजोरिया की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।प्रिया शुक्रवार को अपने मायके गौरीनगर में मकर संक्रांति मनाने के लिए पति के साथ आई थीं। इसी दिन अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी।
इस दौरान प्रिया ने पेरासिटामोल की तीन गोलियां खा लीं। गोलियां खाते ही तबियत और बिगड़ने लगी। खून की उल्टी हुई तो प्रिया से पूछा तो उसने बताया कि बु्खार नहीं उतर रहा था तो एक साथ तीन-चार गोलियां खा लीं।स्वजनों ने तुरंत एमवाय में इलाज के लिए भर्ती कराया।
डाक्टर कुछ पूछ पाते उसके पहले ही वह बेहोश हो गई। तभी से वह आइसीयू में भर्ती थी। भाई शुभम ने बताया कि डाक्टर ने जांच के दौरान बताया कि प्रिया के लीवर में इंफेक्शन हो गया था।मंगलवार को शाम करीब 4 बजे प्रिया की मौत हो गई।
डाक्टरों ने हीरानगर थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है, हालाकि जब तक पीएम रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सकेगा।प्रिया के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी सात साल की है। वहीं पति टाइल्स लगाने का काम करते हैं।