• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News: इंदौर में काम करते-करते 28 वर्षीय पेंटर को आया हार्ट अटैक, हो गई मौत, देखें वीडियो

Indore News: डाक्टर का कहना- समय पर सीपीआर मिल जाती तो बच सकती थी जान। इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो।

By Vinay YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Thu, 28 Dec 2023 09:09:59 PM (IST)Updated Date: Fri, 29 Dec 2023 12:11:08 AM (IST)
Indore News: इंदौर में काम करते-करते 28 वर्षीय पेंटर को आया हार्ट अटैक, हो गई मौत, देखें वीडियो
फोटो- अटैक आने के बाद नीचे गिरा हुआ युवक।-वीडियो ग्रेब

Indore News: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सर्दी के दिनों में इंदौर में युवाओं की हार्ट अटैक के कारण मौत के मामले लगातार सामने जा रहे हैं। चंदन नगर थाना क्षेत्र में काम करते-करते 28 वर्षीय युवक को अचानक हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि एक घर में वह पुताई का काम कर रहा है। युवक पुताई के काम के दौरान बाल्टी पर बैठा था, इसी दौरान अचानक से वह पीछे की ओर गिर गया फिर उठ ही नहीं पाया। युवक को गिरता देख आसपास काम करने वाले साथी उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

युवाओं में बढ़ा हार्ट अटैक का खतरा, देखें इंदौर में पेंटर की काम करते-करते हो गई मौत#Indore #MadhyaPradesh #MPNews #heartattack pic.twitter.com/i9bW9CKwfH

— Naidunia com (@NaiduniaC39384) December 28, 2023

युवक का नाम आशीष (28) निवासी स्कीम नंबर 71 है। यह घटना मंगलवार की है, जिसमें पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आशीष के पिता की भी हार्ट अटैक के कारण ही मौत हुई थी। विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि समय पर युवक को सीपीआर मिल जाती तो उसकी जान बच सकती थी।


naidunia_image

कम उम्र में इसलिए बढ़ गई हार्ट अटैक की आशंका

ह्रदय रोग विशेषज्ञ डा. राकेश जैन ने बताया कि सामान्य तौर पर 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में हार्ट अटैक की आशंका बढ़ जाती है। लेकिन आजकल स्मोकिंग, तनाव, कोलेस्ट्रोल या किसी अन्य रिस्क फैक्टर के कारण कम उम्र में ही हार्ट अटैक के केस बढ़ने लगे हैं। ऐसे में यदि समय पर सीआरपी मिल जाए तो जान बच सकती है।

ठंड के दिनों में बढ़ जाते हैं केस

सर्दी के दिनों में हार्ट अटैक के मामले हर वर्ष बढ़ जाते हैं, लेकिन इसके लक्षण नजर आने पर लोगों को जागरूक हो जाता चाहिए। खासकर उन लोगों को विशेष तौर पर ध्यान रहना चाहिए जिनके परिवार में किसी को हार्ट अटैक आया है। सभी लोगों को 25 वर्ष की उम्र के बाद अपनी सामान्य जांच करवा लेना चाहिए, ताकि समय पर बीमारियों का पता चल सके।