• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News: बीपीओ की टीम लीडर ने होटल में फांसी लगाई, सुबह थी गुजरात की फ्लाइट

टीआइ सीबीसिंह के मुताबिक घटना स्कीम-54 स्थित होटल डेस्टिनी की है। युवती का नाम पूजा नल्ला है।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Sun, 21 Apr 2024 12:03:29 PM (IST)Updated Date: Sun, 21 Apr 2024 02:18:54 PM (IST)
Indore News: बीपीओ की टीम लीडर ने होटल में फांसी लगाई, सुबह थी गुजरात की फ्लाइट

HighLights

  1. इंदौर की होटल में एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
  2. युवती ने स्कीम- 54 के होटल डेस्टिनी में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
  3. युवती हैदराबाद की रहने वाली थी और कॉल सेंटर में काम करती थी।

इंदौर। बीपीओ की टीम लीडर ने होटल में फांसी लगाई,सुबह थी गुजरात की फ्लाईट इंदौर। विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने होटल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती काॅल सेंटर में नौकरी करती थी। उसे नए जाॅब के लिए रविवार को ही गुजरात जाना था। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। उसने खिड़की की ग्रि‍ल से फांसी लगाई है।

टीआइ सीबीसिंह के मुताबिक घटना स्कीम-54 स्थित होटल डेस्टिनी की है। युवती का नाम पूजा नल्ला है। मूलतःसोमपेटा श्रीकाकूला(आंध्रप्रदेश)निवासी पूजा शनिवार को ही होटल में रुकी थी। रविवार सुबह उसकी अहमदाबाद(गुजरात) की फ्लाइट थी। उसकी सहेली श्वेता ने पूछने के लिए कॉल लगाया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। वह घबराते हुए होटल पहुंची और प्रबंधन को घटना बताई।


मास्टर की से रूम खोला तो पूजा मृत अवस्था में मिली। टीआइ के मुताबिक पूजा स्कीम-78 स्थित एक काॅल सेंटर (बीपीओ)में टीम लीड नौकरी करती थी। उसकी अहमदाबाद में जाॅब लग गई थी। तीन महीने बाद वह आंध्र प्रदेश से अपना सामान लेने इंदौर आई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पूजा के पिता एन.गोपीकृष्ना टी-स्टाल चलाते हैं। सूचना मिलने पर भाई प्रेम आंध्र प्रदेश से रवाना हो गया।

बेटे को स्कूल छोड़ा और फांसी लगा ली

इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक गैरेज संचालक ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त पत्नी बैंक गई थी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार घटना कुम्हार का बगीचा की है। 45 वर्षीय दीपक बबनराव ने फांसी लगाई है। शनिवार को दीपक बच्चे को स्कूल छोड़कर घर आया और तबीयत खराब होने का बोलकर रूम में चला गया। काफी देर बाद पत्नी बैंक से लौटी और देखा तो दीपक फांसी लगाकर खुदकुशी कर चुका था।