• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News : नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में लगेगी भारत के पहले क्रिकेट कप्तान कर्नल सीके नायडू की तस्वीर

Indore News : एमपीसीए के अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर, सचिव संजीव राव और पूर्व सचिव मिलिंद कनमड़ीकर ने बीसीसीआइ सचिव जय शाह को सौंपा फोटो।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Sun, 29 May 2022 04:05:00 PM (IST)Updated Date: Sun, 29 May 2022 04:05:39 PM (IST)
Indore News : नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में लगेगी भारत के पहले क्रिकेट कप्तान कर्नल सीके नायडू की तस्वीर

Indore News : इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। अहमदाबाद में बने नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में अब देश के पहले कप्तान कर्नल सीके नायडू का फोटो सुशोभित होगा। मप्र क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) के पदाधिकारियों ने कर्नल नायडू का फोटो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के सचिव जय शाह को भेंट किया।

नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) का फाइनल खेला जाएगा। इससे पहले बीसीसीआइ के पदाधिकारियों से एमपीसीए के पदाधिकारियों ने भेंट की। इस दौरान बीसीसीआइ के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली भी मौजूद थे। एमपीसीए की ओर से अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर, सचिव संजीव राव और पूर्व सचिव मिलिंद कनमड़ीकर उपस्थित थे। इस दौरान कर्नल नायडू का विशाल फोटो जय शाह को सौंपा गया। उल्लेखनीय है कि कर्नल सीके नायडू देश के पहले क्रिकेट कप्तान थे। उन्होंने अपना जीवन इंदौर में ही बिताया था और होलकर क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए कई उपलब्धियां हासिल की थीं। कर्नल नायडू मूलत: नागपुर के रहने वाले थे। मगर होलकर शासक यशवंत राव होलकर के आमंत्रण पर वे इंदौर आ गए थे। उस दौर में उन्होंने सशक्त टीम बनाई थी और तब होलकर टीम की ख्याति देश ही नहीं विदेश में भी थी।


स्टेडियम की दर्शक क्षमता 1,32000 - उल्लेखनीय है कि नरेन्द्र मोदी स्टेडियम की पहचान दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम के रूप में है। यहां की दर्शक क्षमता 1,32000 है। गुजरात क्रिकेट संगठन द्वारा बनाए गए इस स्टेडियम में टेस्ट, वनडे और टी-20 मैच हो चुके हैं। यहां मैचों के अलावा अन्य आयोजन भी हुए हैं। यहां पिंक गेंद से टेस्ट मैच भी हो चुका है। यह ऐतिहासिक मुकाबला 24 फरवरी 2021 को भारत और इंग्लैंड के बीच प्रारंभ हुआ था। स्टेडियम का नाम भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर रखा गया है। मोदी गुजरात क्रिकेट संगठन के अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने यह जिम्मेदारी वर्ष 2009 से 2014 तक संभाली थी।