• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News: शहडोल के नगर पालिका सीएमओ को इंदौर पुलिस ने किया गिरफ्तार, दुष्‍कर्म के आरोप में थी तलाश

जब पुलिस ने पकड़ा तो आरोपित क्रिकेट खेल रहा था। पुलिस ऐसा मौका देख रही थी जहां विरोध का सामना न करना पड़े।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 06:25:38 AM (IST)Updated Date: Mon, 08 Apr 2024 08:03:46 AM (IST)
Indore News: शहडोल के नगर पालिका सीएमओ को इंदौर पुलिस ने किया गिरफ्तार, दुष्‍कर्म के आरोप में थी तलाश

HighLights

  1. 15 दिन से आरोपित को तलाश रही थी पुलिस
  2. भंवरकुआं क्षेत्र की युवती ने दर्ज कराई थी शिकायत
  3. रविवार को मोबाइल लोकेशन के आधार पर शहर के बाहरी क्षेत्र से पकड़ लिया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर । एमआइजी पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में फरार धनपुरी (शहडोल) नगर पालिका निगम के सीएमओ को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपित की 15 दिन से तलाश थी। रविवार को मोबाइल लोकेशन के आधार पर शहर के बाहरी क्षेत्र से पकड़ लिया।

टीआइ मनीष लोधा के मुताबिक 23 मार्च को आरोपित प्रभात बरकड़े के विरुद्ध थाने में एफआइआर दर्ज करवाई थी। मूलत: बालाघाट निवासी युवती से बरकड़े करीब तीन वर्ष पूर्व संपर्क में आया था।

युवती भंवरकुआं क्षेत्र में किराये से रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। बरकड़े ने उससे दोस्ती की और शादी का बोलकर संबंध बना लिए। शहडोल पोस्टिंग के बाद बरकड़े युवती से मिलने आता था। आरोपित युवती को इंदौर और जबलपुर सहित विभिन्न शहरों में घुमाने भी लेकर गया था। युवती द्वारा शादी का बोलने पर वह मुकर गया।


पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर बरकड़े की तलाश की, लेकिन घर पर नहीं मिला। शुक्रवार को जोन-2 के डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने एसआइ सचिन आर्य की टीम भेजी और बरकड़े को पकड़ लिया।

जब पुलिस ने पकड़ा तो आरोपित क्रिकेट खेल रहा था। पुलिस ऐसा मौका देख रही थी जहां विरोध का सामना न करना पड़े। साइबर एक्सपर्ट की मदद ली और उसकी मोबाइल लोकेशन के आधार पर पीछा किया। टीआइ के मुताबिक पुलिस आरोपित को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी।