
Indore News: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नीदरलैंड्स के विल हेल्मस डिक्रोस व डरकीना रोटर्स ने इंदौर की ऐतिहासिक गेर को राजवाड़ा पर देखा और वे इस आयोजन में शामिल हुए। शनिवार को जयपुर से अपने मित्र शरद गोयल के साथ ट्रेन से इंदौर आए। इंदौर में अपने गंतव्य पर पहुंचने के बाद विल हेल्मस डिक्रोस का लेडिस पर्स ट्रेन में कहीं छूट गया है। इस पर्स में उनका पासपोर्ट, मंहगा मोबाइल व अन्य कीमती सामान रखा हुआ था।

इस संबंध में विदेशी नागरिकों ने थाना जीआरपी इंदौर पहुंचकर पर्स गुम होने की सूचना दी। उनकी सूचना के बाद मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जीआरपी के थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने एक टीम की टीम ने तत्काल ही खए हुए सामान की ट्रेन में खोज में लगाया। टीम द्वारा रेलवे यार्ड में खड़े जयपुर इंदौर ट्रेन के खाली रैक की सघन चैकिंग कर पर्स व उसमें रखे सामान ट्रेन में खोज लिया गया।
जीआरपी की टीम ने गुम समस्त सामान विदेशी नागरिक विल हेल्मस डिक्रोस को विधिवत सुपुर्द किया गया। जीआरपी इंदौर की इस सक्रियता एवं कार्यवाही की विदेशी मेहमान विल हेल्मस डिक्रोस, डरकीना रोटर्स निवासी नीदरलैंड्स व उनके दोस्त शरद गोयल निवासी मुंबई द्वारा प्रशंसा की गई और धन्यवाद दिया गया। जांच दल में शामिल आरक्षक राजकुमार कैथवास की अहम भूमिका के कारण रेल पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने उन्हें पुरस्कृत करने के निर्देश दिए।