
Indore News: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शनिवार को आचार संहिता के ठीक पहले नवागत एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून व्यवस्था) अमित सिंह और तीनों जोन के डीसीपी ने पदभार संभाल लिया। उधर राज्य शासन ने जोन-4 में आनंद कुमार यादव को एडिशनल पुलिस उपायुक्त बनाया है।

गृह विभाग ने शुक्रवार को ही 47 आइपीएस के तबादले किए थे। शनिवार सुबह सबसे पहले एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने कार्यभार संभाला। जोन-1 में विनोद कुमार मीना, जोन-2 में अभिनय विश्वकर्मा व जोन-4 में ऋषिकेश मीना और ट्रैफिक डीसीपी अरविंद तिवारी ने भी कार्यभार संभाल लिया।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर सिंह के मुताबिक, ड्रग सप्लाई की चेन तोड़ना और साइबर अपराध की रोकथाम प्राथमिकता रहेगी। अपराध का ट्रेंड समझने के लिए पिछले पांच सालों के डेटा का विश्लेषण किया जाएगा। उधर, शनिवार को राज्य शासन ने जोन-4 में आनंद कुमार यादव को एडिशनल पुलिस उपायुक्त बनाया है।