• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News: जैन बच्चे का खतना कर जबरन बदला धर्म, पिता के रूप में खुद का लिखवाया नाम

खजराना में जबरदस्ती खतना कर धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। पुलिस ने इलियास कुरैशी को गिरफ्तार किया है।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 15 Jul 2023 11:21:59 PM (IST)Updated Date: Sun, 16 Jul 2023 07:34:50 AM (IST)
Indore News: जैन बच्चे का खतना कर जबरन बदला धर्म, पिता के रूप में खुद का लिखवाया नाम

इंदौर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। खजराना में जबरदस्ती खतना कर धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। पुलिस ने इलियास कुरैशी को गिरफ्तार किया है। कुरैशी ने जैन समाज के आठ वर्षीय बच्चे का खतना करवा दिया था। इतना ही नहीं कुरैशी ने बच्चे का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बना कर पिता के रुप में खुद का नाम लिखवा लिया था।

सिवना बाड़मेर (राजस्थान) निवासी महेश कुमार नाहटा (जैन) ने रजा कॉलोनी (खजराना) के इलियास कुरैशी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और मप्र धार्मिक स्वतंत्रा अधिनियम के तहत केस दर्ज करवाया है। नाहटा का आरोप है कि इलियास कुरैशी ने पत्नी प्रार्थना और बेटे मनन को अपने कब्जे में रखा है। इलियास ने मनन का खतना करवा कर उसका नाम मन्नान रख दिया। जबरदस्ती धर्म परिवर्तन भी करवाया और फर्जी दस्तावेज बना कर स्कूल में दाखिला करवा दिया। इलियास ने मनन के पिता के रुप में खुद का नाम लिखवा दिया।


नींद की गोलियां खिलाई और फरार हो गई पत्नी

सिवना निवासी महेश की दुपाड़ा रोड़ शाजापुर निवासी मनोज शिवहरे की बेटी प्रार्थना से जुलाई 2014 में शादी हुई थी। एक साल बाद उन्हें बेटा हुआ जिसका नाम मनन रखा। महेश का आरोप है कि फरवरी 2018 में प्रार्थना बेटे को लेकर सगाई कार्यक्रम में शामिल होने शाजापुर आई थी। 20 मार्च को को वह बेटे को लेकर सिवना रवाना हुई और रतलाम के पास लस्सी में नींद की गोलियां खिलाकर फरार हो गई।

आरोपी भाई के साथ गई थी पत्नी

महेश के मुताबिक प्रार्थना को इलियास का भाई मोजिब लेकर गया था। उसके पास 10 लाख रुपए कीमती आभूषण भी थे। इलियास ने पिता इरशाद और भाई इस्लाम, दोस्त मुजफ्फर की मदद से उसे पत्नी बना कर रखा। कुछ समय पूर्व महेश को इलियास का पता मिला तो उससे बात की। इलियास ने जैन को धमकाया और कहा कि बच्चा चाहिए तो 5 लाख रुपए देने होंगे, वरना वह उसकी हत्या कर देगा। शनिवार को हिंदू संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की मदद से बच्चे को थाने बुलवाया और मेडिकल परीक्षण करवाया।