• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News: पांच बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया तो लाइसेंस निरस्त होगा

Indore News: स्मार्ट सिटी कार्यालय में हुई बैठक में कई निर्णय। जवाहर मार्ग, एमजी रोड और राजवाडा क्षेत्र को वन-वे घोषित करने के संबंध में शुक्रवार को ह...और पढ़ें

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Sat, 24 Feb 2024 08:06:05 AM (IST)Updated Date: Sat, 24 Feb 2024 12:06:51 PM (IST)
Indore News: पांच बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया तो लाइसेंस निरस्त होगा
पांच बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया तो लाइसेंस निरस्त होगा

HighLights

  1. नियमों का उल्लंघन करने वाले आदतन वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती बरती जाए।
  2. पांच बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने और ई-चालान जमा नहीं करने वालों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।
  3. बैठक में वर्षाकाल से पहले मध्य क्षेत्र के ड्रेनेज और अन्य कार्य पूरे करने के निर्देश भी दिए गए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर Indore News:। इंदौर को यातायात में नंबर वन बनाने की कवायद के तहत बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले आदतन वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती बरती जाए। महापौर ने बताया-यह बात सामने आई है कि ई-चालान को लेकर लोग गंभीर नहीं हैं। वे ई-चालान जमा ही नहीं करते और नियमों का उल्लंघन करते रहते हैं। ऐसे आदतन लोगों के सख्ती बरती जाएगी। पांच बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने और ई-चालान जमा नहीं करने वालों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। ऐसे लोगों की सूची भी तैयार कर ली गई है। जल्द ही कार्रवाई भी शुरू कर दी जाएगी।

यह बात महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्मार्ट सिटी कार्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक में कही। बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह, आरटीओ प्रदीप कुमार शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद थे। महापौर ने बताया कि बैठक में नेहरू स्टेडियम के स्थान पर नया स्टेडियम निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई है। कंसल्टेंट ने जो प्लान दिया है, हमने उसमें कुछ सुझाव और संशोधन दिए हैं। बैठक में वर्षाकाल से पहले मध्य क्षेत्र के ड्रेनेज और अन्य कार्य पूरे करने के निर्देश भी दिए गए।


naidunia_image

वन-वे का उल्लंघन करने वालों पर आज से कार्रवाई :

जवाहर मार्ग, एमजी रोड और राजवाडा क्षेत्र को वन-वे घोषित करने के संबंध में शुक्रवार को ही नोटिफिकेशन जारी हो गया। अब इन मार्गों पर वन-वे का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शनिवार से यातायात विभाग चालानी कार्रवाई करेगा। गौरतलब है कि शहर के यातायात को सुचारु बनाने के उद्देश्य से करीब एक माह पहले जवाहर मार्ग के संजय सेतु से राजमोहल्ला चौराहा तक के हिस्से और एमजी रोड के बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्रियों तक के हिस्से को वन-वे घोषित किया था। बावजूद इसके वाहन चालक इसका पालन नहीं कर रहे थे। पुलिसकर्मियों को दिनभर व्यवस्था बनाए रखने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही थी। जगह-जगह बेरिकेडिंग कर लोगों को समझाइश भी दी जा रही थी।

निगम मुख्यालय की सात दशक से ज्यादा पुरानी इमारत तोड़कर नई बनेगी :

नगर निगम मुख्यालय की सात दशक से ज्यादा पुरानी इमारत जमींदोज कर उसके स्थान पर कार्पोरेट कार्यालय की तर्ज पर नई इमारत बनाई जाएगी। इस इमारत में अत्याधुनिक लाइब्रेरी और कैंटीन की व्यवस्था भी रहेगी। अधिकारियों के कार्यालय हाईटेक और सुसज्जित होंगे। नई इमारत कितनी मंजिला होगी, यह फिलहाल तय नहीं है लेकिन इतना जरूर होगा कि इसमें निगमकर्मियों और आमजन की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। जल्दी ही इस संबंध में कंसल्टेंट की नियुक्ति की जाएगी।

इसके अलावा निगम की अधूरी पड़ी इमारत का बचा हुआ काम भी तेजी से किया जाएगा। भार्गव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने भी इंदौर यात्रा के दौरान नगर निगम के लिए अत्याधुनिक भवन की बात कही थी। उन्होंने परिषद सभागृह के लोकार्पण समारोह में निगम को 50 करोड़ रुपये निर्माण के लिए देने की घोषणा भी की थी। मुख्यालय की इमारत दशकों पुरानी होकर जीर्णशीर्ण हो रही है। हर कोई चाहता है कि देश के सबसे स्वच्छ शहर का निगम मुख्यालय अत्याधुनिक हो।