• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Malwa Mill to Patnipura Road: इंदौर में मालवा मिल से पाटनीपुरा के बीच रोड बंद, 100 साल पुराना पुल तोड़ना शुरू

इंदौर में मालवा मिल से पाटनीपुरा के बीच की सड़क तीन महीने के लिए बंद कर दी गई है। यहां 100 साल पुराने पुल को तोड़कर नया पुल बनाया जाएगा। पुल के निर्मा...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 31 Mar 2025 10:06:29 AM (IST)Updated Date: Mon, 31 Mar 2025 12:43:13 PM (IST)
Malwa Mill to Patnipura Road: इंदौर में मालवा मिल से पाटनीपुरा के बीच रोड बंद, 100 साल पुराना पुल तोड़ना शुरू
मालवा मिल से पाटनीपुरा रोड पर पुल टूटना हुआ शुरू।

HighLights

  1. मालवा मिल से पाटनीपुरा के बीच की सड़क तीन महीने के लिए बंद।
  2. मालवा मिल से जंजीरवाला चौराहा होते अटल द्वार तक जा सकते हैं।
  3. मालवा मिल से विश्रांति चौराहा होते हुए परदेशीपुरा तक जा सकते हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर(Malwa Mill to Patnipura Road)। मालवा मिल से पाटनीपुरा रोड तीन महीने के लिए बंद हो गया है। यहां 30 मीटर चौड़ा और 21 मीटर लंबा पुल बनाया जाना है। निर्माण एजेंसी ने रविवार से पुराने पुल को तोड़ने का काम शुरू कर दिया।

इसके चलते दोनों तरफ यातायात रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। नागरिकों को मालवा मिल से पाटनीपुरा जाने और पाटनीपुरा से मालवा मिल की तरफ आने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ा।


नया पुल बनाया जाएगा

naidunia_image

मालवा मिल से पाटनीपुरा के बीच का पुल करीब 100 वर्ष पुराना होकर अत्यंत जीर्ण-शीर्ण हालत में था। नए पुल के निर्माण पर करीब छह करोड़ रुपये लागत आएगी। इस पुल के तैयार होने के बाद क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। पुल के संकरा होने की वजह से बार-बार लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी। पुराना पुल 40 फीट चौड़ा था जबकि नया पुल 100 फीट चौड़ा होगा।

naidunia_image

ये हैं वैकल्पिक मार्ग

  • मालवा मिल से जंजीरवाला चौराहा होते हुए लक्ष्मी मेमोरियल अस्पताल से एमआईजी पुलिस थाना अटल द्वार तक।
  • मालवा मिल से विश्रांति चौराहा होते हुए सुभाष नगर से परदेशीपुरा तक।

सूचना नहीं होने से परेशान हुए लोग

पाटनीपुरा से मालवा मिल के बीच स्थित पुलिया को तोड़कर नया बनाने का काम रविवार से शुरू हुआ। पुलिया तोड़ने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना के अभाव में कई वाहन चालक पुलिया तक पहुंच गए और उन्हें वहां से वापस लौटना पड़ा, जिससे मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। बाद में यातायात पुलिस ने मालवा मिल और पाटनपुरा से वाहनों को डायवर्ट किया।

naidunia_image

मालवा मिल से पाटनीपुरा के बीच की पुलिया को तोड़ने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों तरफ से पुलिया तक आने के बाद वाहनों को पलटाकर अन्य रास्तों से लोगों को गुजरना पड़ा।इससे वाहनों की कतारे भी लग गई।

यातायात व्यवस्था बिगड़ने के बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। यातायात पुलिस ने बेरिकेटिंग कर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा। मालवा मिल से आने वाले वाहन चालकों को जंजीरवाला चौराहा होते हुए अटल द्वार और परदेशीपुरा होते हुए पाटनीपुरा की ओर भेजा गया। यही स्थिति पाटनीपुरा की तरफ से रही। पुलिया तोड़ने की पूर्व सूचना न मिलने के कारण वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को असुविधा हुई।