
Indore News डिजिटल डेस्क, इंदौर। ठंड के मौसम में हार्ट अटैक के मामले बढ़ गए हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को खाने की टेबल पर बैठे-बैठे हार्ट अटैक आता है और उसकी मौत हो जाती है।
वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के इंदौर का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स होटल में परिवार के साथ खाने की टेबल पर बैठा है। खाना लग ही रहा होता है कि इसी बीच हार्ट अटैक के चलते वह सिर के बल टेबल पर गिर जाता है और उसकी मौत हो जाती है। वहीं हार्ट अटैक की यह घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक देवास जिले के सतवास तहसील के ग्राम बिचकुवा का निवासी है, उनका नाम कैलाश पटेल है। वह परिवार के साथ इंदौर के एक होटल में खाना खाने आए थे।