Indore News: इंदौर में आज सुबह इन सड़कों से गुजरें, नगर कीर्तन मार्ग में आम वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित
Indore News: यातायात में किसी प्रकार की असुविधा होने पर लोग दूरभाष नंबर 0731-2542572 पर संपर्क कर सकते हैं।
By Sameer Deshpande
Edited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Sat, 25 Nov 2023 10:34:10 AM (IST)
Updated Date: Sat, 25 Nov 2023 11:04:41 AM (IST)
गुरु नानकदेव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर कीर्तन का आयोजन होगा।HighLights
- गुरु नानकदेव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर कीर्तन का आयोजन होगा।
- इस दौरान यातायात व्यवस्था में परिवर्तन रहेगा।
- हर साल की भांति शहर के विभिन्न हिस्सों से जत्थे यशवंत रोड गुरुद्वारा पहुंचेंगे।
Indore News: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। गुरु नानकदेव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर कीर्तन का आयोजन होगा। इस दौरान यातायात व्यवस्था में परिवर्तन रहेगा। हर साल की भांति शहर के विभिन्न हिस्सों से जत्थे यशवंत रोड गुरुद्वारा पहुंचेंगे। वहां से सुबह 11:30 बजे नगर कीर्तन निकलेगा।
इसके लिए सुबह 11 बजे डायवर्शन लागू हो जाएगा। गांधी प्रतिमा से शास्त्री ब्रिज, मृगनयनी की ओर जाने वाला मार्ग और गांधी प्रतिमा से मधुमिलन चौराहे की ओर जाने वाला मार्ग आम वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा। व्हाइट चर्च चौराहा से और छावनी चौराहा तक मधुमिलन चौराहा की ओर आवागमन करने वाले वाहनों के लिए मार्ग प्रतिबंधित रहेगा।
डायवर्शन में मृगनयनी चौराहा,
राजवाड़ा की ओर जाने वाले वाहन राजकुमार ओवरब्रिज से डीआरपी लाइन चौराहा से चिकमंगलूर चौराहा होते हुए निगर निगम चौराहा से सुभाष मार्ग होते हुए इमली बाजार चौराहा से आवागमन कर सकेंगे। वहीं मधुमिलन चौराहा से पटेल प्रतिमा, नंदलालपुरा चौराहा यशवंत रोड चौराहा आदि की ओर से आवागमन करने वाले वाहन व्हाइट चर्च चौराहा से जीपीओ चौराहा, फारेस्ट टी से अग्रसेन चौराहा की ओर से आवागमन कर सकेंगे।
रीगल चौराहा से शास्त्री ब्रिज होकर मृगनयनी चौराहा, राजवाड़ा,
यशवंत रोड चौराहा की तरफ जाने के लिए जीपीओ, फारेस्ट टी से अग्रसेन चौराहा होते हुए सपना संगीता रोड का उपयोग कर सकेंगे। मल्हारगंज थाने से एमजी रोड होकर मृगनयनी जाना चाहते हैं, वे मल्हारगंज थाने से एसीपी कार्यालय मल्हारगंज, बड़वाली चौकी होते हुए सुभाष मार्ग से नगर निगम चौराहा होते हुए आवागमन कर सकेंगे। यातायात में किसी प्रकार की असुविधा होने पर लोग दूरभाष नंबर 0731-2542572 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह रहेगा नगर कीर्तन का रूट
यशवंत रोड गुरुद्वारे पर एकत्रित होकर यशवंत रोड चौराहा से नगर कीर्तन चल समारोह का प्रारंभ होकर राजवाड़ा से मृगनयनी चौराहा, जेल रोड चौराहा, कोठारी मार्केट चौराहा, लाल अस्पताल चौराहा, शास्त्री ओवरब्रिज होते हुए गांधी चौक, एकांगी मार्ग से आरएनटी मार्ग होते हुए मधुमिलन चौराहा से एकांगी मार्ग होते हुए पटेल प्रतिमा चौराहा, पटेल प्रतिमा ओवरब्रिज से होते हुए नंदलालपुरा चौराहा, जवाहर मार्ग से पुन: यशवंत रोड चौराहा गुरुद्वारा पहुंचेंगे।