• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore News: सीयूईटी पीजी की काउंसिलिंग के लिए पंद्रह मई से पंजीयन, की प्रवेश प्रक्रिया 10 जून से शुरू

विश्वविद्यालय प्रशासन ने पंजीयन के लिए 25 दिनों का समय रखा है। उसके बाद पहले चरण की काउंसिलिंग 10 जून से शुरू होगी, जो पांच दिनों तक चलेगी। अधिकारियों...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 07 May 2024 06:58:20 PM (IST)Updated Date: Tue, 07 May 2024 06:59:28 PM (IST)
Indore News:  सीयूईटी पीजी की काउंसिलिंग के लिए पंद्रह मई से पंजीयन, की प्रवेश प्रक्रिया 10 जून से शुरू

HighLights

  1. विश्वविद्यालय पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया 10 जून से करेंगा शुरू

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) पीजी की काउंसिलिंग को लेकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने पंजीयन की तारीख घोषित कर दी है। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं पंद्रह मई से आवेदन कर सकेंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने पंजीयन के लिए 25 दिनों का समय रखा है। उसके बाद पहले चरण की काउंसिलिंग 10 जून से शुरू होगी, जो पांच दिनों तक चलेगी। अधिकारियों के मुताबिक काउंसिलिंग का शेड्यूल 20 मई के बाद जारी किया जाएगा। मेरिट और रैंक के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा।

naidunia_image

सीयूईटी में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से संचालित होने वाले 43 पीजी कोर्स है। 17 एमबीए, 6 एमई, एमएससी इंडस्ट्रियल माइक्रो बायोलाजी, लाइफ साइंस, डाटा साइंस, गणित, डाटा साइंस लाजिस्टिक्स, स्टैटिटिक्स, 3 एमटेक, एलएलएम, एम फार्मा सहित अन्य कोर्स की 1300 से ज्यादा सीटें है।


ये कोर्स आइआइपीएस, आइएमएस, कामर्स, ईएमआरसी, पत्रकारिता, इकानोमिक, कम्प्युटर साइंस विभागों से संचालित होते हैं। सीयूईटी पीजी की परीक्षा देने वाले 40 हजार विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में रूचि दिखाई है।

इनका डाटा सप्ताहभर पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप दिया है। अब इन दिनों विद्यार्थियों के स्कार कार्ड के आधार पर मेरिट और रैंक बनाई जा रही है। यह काम तीन से चार दिनों में पूरा होगा। फिर यह डाटा विश्वविद्यालय की तरफ से एमपी आनलाइन को भेजा जाएगा।

इसके बाद एमपी आनलाइन पंजीयन के लिए लिंक खोलेगा। सीयूईटी समन्वयक डॉ. कैन्हया आहूजा ने कहा कि मंगलवार को सीयूईटी काउंसिलिंग को लेकर बैठक हुई, जिसमें पंजीयन और पहले चरण की काउंसिलिंग पर चर्चा हुई है। 10 से 15 जून के बीच पहले चरण की काउंसिलिंग करवाई जाएगी। वे बताते है कि रिक्त सीटों पर दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।